Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ठुकरियासर में छठें दिन सुनाए कथा प्रसंग, कड़वासरा ने दी ज्यूस सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में भोमियाजी मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय भावगत कथा में छठें दिन कथावाचक सन्मुखदासजी महाराज ने उधव गोपी संवाद सुनाते हुए भक्त को अहंकार से मुक्त होने की प्रेरणा दी। कथावाचक ने प्रेम भक्ति में आत्मा का परमात्मा से मिलन की महारास कथा के रहस्य को समझाया। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए सन्मार्ग पर चलने की बात कही। छठें दिन कथा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को सोनू कड़वासरा ने ज्यूस सेवा दी। परिवार के सदस्यों ने खूब मनुहार करते हुए सभी को गन्ने का ज्यूस पिलाकर कथा पूर्णाहुति में शामिल होने का आग्रह किया।


जालबसर में भागवत कथा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, बांटी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में आयोजित भागवत कथा में सोमवार को धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। नंद घर आंनद भयो जै कन्हैयालाल की, भजन पर श्रद्धालु खूब झूमे और जयकारे लगाए। नंद बाबा व कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। कथावाचक पंडित विष्णु ने भक्तों को धैर्य रखकर भगवान की निरंतर भक्ति करने की प्रेरणा दी। अनेक कृष्ण भक्त कथा में शामिल हुए।