Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260923-WA0183
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिग्गा के भैरव मंदिर में 25 सितंबर को होगा विशाल उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित गांव बिग्गा के प्रसिद्ध भैरव धाम मंदिर में 25 सितंबर को विशाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पुजारी भगवानाराम सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे 101 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। 29 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धालु धूमधाम से मनाएंगे। इस आयोजन के लिए मंदिर की विशेष सजावट की जा रही है। सैंकड़ो पदयात्री व दूर दूर से आए श्रद्धालु उत्सव में भाग लेकर बाबा के दर्शन करेंगे। वहीं शुक्रवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन होगा। जागरण में आकृति मिश्रा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ के काला गोरा भैरव मंदिर में कल होगा 22वां महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के आड़सर बास में स्थित काला गोरा भैरव मंदिर में 24 सितंबर को 22वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई है। काला गोरा भैरवनाथ नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित महोत्सव में सुबह महाप्रसादी तथा रात्रिमें भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंडल सदस्यों ने बताया कि कल सुबह 10:15 बजे 151 किलो रोटे की महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे से भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा। जिसमें भजन कलाकार कैलाश सारस्वत एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंडल ने श्रद्धालुओं से महाप्रसादी एवं रात्रि जागरण में शामिल होकर बाबा के दर्शन करने का आग्रह किया।

तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर की हुई भव्य सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में बुधवार शाम को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा को तेल सिदूंर चढ़ाया व अपनी मन्नतें मांगी। तीन दिवसीय मेला आज शुरू हो गया है। मंदिर में रोशनी व फूलों से भव्य सजावट की गई। विभिन्न पूजन के विशेष आयोजन संपन्न होंगे। बुधवार शाम को काशी से आए पंडित दल ने शाम की विशेष आरती संपन्न करवाई है। बुधवार को उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने भी मंदिर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। वहीं अन्नत चतुर्दशी के दिन रोटे का भोग लगाया व हजारों की संख्या में श्रद्धालु, पदयात्री पहुंचकर बाबा के दर्शन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम को काशी के पंडितों ने की बाबा की आरती, उमड़े श्रद्धालु।

गणेश उत्सव के दौरान किया महाप्रसाद का आयोजन, कल होगा पूजन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के वार्ड 22 में मोहल्लेवासियों की ओर से सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहें गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार शाम को महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मोहल्लेवासी उत्साह के साथ सुबह शाम पूजन आरती में शामिल हो रहें है। दिन में महिलाएं यहां भजन कीर्तन के साथ आनंद ले रही है। रामच्रंद छापोला ने बताया कि मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस वर्ष ये पांचवा गणेश उत्सव है और मोहललेवासी बढ़चढ़कर इसमें भाग ले रहें है। कल शाम को विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से गणेश पूजन संपन्न किया जाएगा।

भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घास मंडी में भैंरू प्लाजा में स्थापित गणेश पूजन में आज भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया। यहां आस पास के व्यापारी सुबह शाम पूजन आरती में शामिल हो रहें है। नित्य शाम को गणेश भगवान के भजन व जयकारे गूंज रहें है।