Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जयकारों के साथ रवाना हुआ सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां से गुरूवार सुबह बाबा के जयकारों के साथ सालासर पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ में 50 से अधिक यात्री शामिल हुए है। बंशीधर पारीक, हरी पारीक, हंसराज डेलू, सुरेंद्र डेलू, महेंद्र डेलू सहित अनेक युवा शामिल है। युवाओं ने गांव के मंदिर में ज्योत आरती की और बाबा को धोक लगाकर रवाना हुए। ग्रामीणों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां से जयकारों के साथ रवाना हुआ सालासर पैदल यात्री संघ।

सूडसर हनुमानजी मंदिर में भरेगा दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला, बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगाएंगे बाबा को धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के इच्छापूर्ति हनुमानजी मंदिर में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा का मेला 6 व 7 अक्टूबर को भरेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा को धोक लगाएंगे। पुजारी महेश कुमार स्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष शरद पूर्णिमा का मेला 6 और 7 तारीख को भरा जाएगा। जिसमें 6 तारीख को सुंदरकांड के पाठ होंगे तथा 7 तारीख को मुख्य मेला भरा जाएगा जिसमें दिन में 4 से 5 बार बालाजी का विशेष श्रृंगार होगा और शाम 7 बजे से बीकानेर के प्रसिद्ध कलाकार मुन्ना सरकार और उनके साथी कलाकार हनुमानजी के भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा रात को 12 बजे महाआरती होगी। उसके पश्चात चंद्रमा की रोशनी में लगभग 800 किलो खीर का भोग लगाकर खीर के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है तथा मेले में व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन तथा रेलवे प्रशासन को भी सूचित किया जा चुका है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में भरेगा शरद पूर्णिमा का विशाल मेला।

कोटासर में श्रीकरणी माता मंदिर में कन्या पूजन व कन्या भोज के साथ हुए नवरात्र संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला में स्थित करणी माता मंदिर में बुधवार को महानवमी पर सामूहिक रूप से शारदीय नवरात्र अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंगलवार रात भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें प्रेमदान चारण रानेरी ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। नवमी पूजन पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान के साथ संपन्न करवाया। मुख्य यजमान के रूप में अमर सिंह पड़िहार एवं सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान रहें। मोहन सिंह चौहान, ओम सिंह भाटी एवं मातृशक्ति व ग्रामीणों ने घी खोपरों की आहुति देकर की सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी ओम सिंह भाटी ने बताया की समस्त ग्राम वासियों की ओर से सामूहिक कन्या पूजन हुआ जिसमें 108 कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया। अतिथि रूप से कथा वाचिका बृज राधे किशोरी वृंदावन, दानदाता पेमाराम गोदारा पीपासरिया, पूर्व सरपंच भंवरलाल गोदारा दुसारणा, लिखमीसर दिखनादा से उपसरपंच मोहन सिंह, हरिराम भादू, लूणाराम जाखड़, दुलचासर से गोपाल महिया, करणी दान सुथार, ओम प्रकाश जाजड़ा, मास्टर देवीलाल छरंग, रेवंत सिंह पड़िहार, श्रीराम सोनी, गोविंद राम नाई, हरि ओम नाई, भागीरथ नाई, सांवतसर से राजेन्द्र बिश्नोई , रिछपाल धारणियां शामिल हुए व सहयोगी रहें। सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान, पूर्व उपसरपंच राजूराम सारण, मालाराम सारण, रमेश दास रामावत, हरि सिंह चौहान, माल सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का सम्मान किया। शारदीय नवरात्र पर बीकानेर के रमेश कुमार बोहरा की प्रेरणा से नवरात्र को सखाओं ने लगातार 9 दिवस तक गौवंश को विशाल भंडारा भोग लगाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर करनी माता मंदिर में संपन्न हुआ सामूहिक कन्या पूजन।

दुलचासर में गाजण माता के दर्शन करने पहुंचे कई गांवो से श्रद्धालु, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर के गाजण माता मंदिर में बुधवार को महानवमी के अवसर पर माँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माँ का दिव्य श्रृंगार किया गया व मंदिर परिसर को सजाया गया। पुजारी जेठाराम जाजड़ा ने ज्योत प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना करवाई। मंदिर में दुलचासर सहित सूडसर, टेऊ, देराजसर, गोपालसर, कोटासर सहित अनेक गांवो से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। महिलाओं ने ढोल पर घूमर नृत्य किया व इस बीच मंदिर परिसर में आतिशबाजी की गई। रेवंत सेन सूडसर, देवीसिंह पड़िहार कोटासर, आसुसिंह गोपालसर आयोजन सहयोगी रहें व पूरे परिवार सहित माँ के दर्शन किए। रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि दुलचासर के सभी ग्रामीण उत्सव में शामिल हुए व सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में गाजन माता मंदिर में रात मनाया मां का जन्मोत्सव, सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक।