Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में फाल्गुन माह में शिव भक्ति व श्याम भक्ति का रस व रंग चारों ओर नजर आ रहा है और सैंकड़ो नागरिक अनेक धार्मिक आयोजनों में व्यस्त है। आप भी पढें क्षेत्र से अनेक आयोजनों की खबरें एक साथ व देखें सभी फोटो।
श्याम मंदिर में आयोजित होगा श्याम कथा रस महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित श्याम मंदिर में श्याम भक्तों द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च तक 38वां श्यामकथा रस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मंदिर में कथावाचक सत्यकृष्ण महाराज कथा का वाचन करेंगे। 28 फरवरी को सुबह 9.30 बजे श्याम मंदिर से कथा पांडाल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 2 मार्च को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा व 3 मार्च को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। कथा के दौरान भव्य झांकिया सजाई जाएगी। 4 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा तथा इसी दिन 3 बजे दिव्य झांकिया सजाकर झांकियों को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। अनेक श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटें है व सैंकड़ो श्रद्धालु बाबा के इस रस महोत्सव में भाग लेंगे।
कलश यात्रा के साथ आज भागवत कथा हुई प्रारंभ, प्रथम दिन बताया कथा का माहात्म्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2023। सोनियासर ऊंचाईड़ा व मिठिया के ग्रामीणों द्वारा ठाकुरजी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। आज सुबह धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। सुबह 11.15 बजे कथा पूजन व व्यास पीठ पूजन से कथा प्रारंभ हुई जो शाम 4.15 बजे तक श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की। कथा वाचक पंडित आशाराम ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कथा सुनने से मनुष्य के मन से मृत्यु का भय मिट जाता है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है। 21 फरवरी को हवन पूजन के साथ कथा पूर्ण होगी। कथा में गांव के अनेक युवा अपनी सेवा देकर व्यवस्थाएं संभाल रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में प्रारंभ हुई भागवत कथा।

माहेश्वरी महिला समिति ने दिया शिव पुराण कथा में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित शिव धोरा मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। 12 फरवरी से प्रारंभ ये कथा महाशिवरात्रि पर्व के साथ 18 फरवरी को पूर्ण होगी। कथावाचक अमित शर्मा शिव लीला का वर्णन कर रहें है। शर्मा ने शीघ्र कृपा करने वाले भोले शिव की भक्ति को मुक्ति का मार्ग बताया। यहां कथा स्थल पर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजक समिति को 11 हजार की सहयोग राशि सौंपी गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष ललिता सोमाणी, मंत्री पूनम दरक सहित भारती डागा, मंजू पेड़ीवाल, कृष्णा पेड़ीवाल, सुनिता राठी, संगीता लखोटिया, प्रीति सोमाणी उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा पर आयोजित हो रही है शिव पुराण कथा, 18 फरवरी को होगी पूर्णाहुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने सौंपी मंदिर समिति को सहयोग राशि।

महिलाएं निकालेगी श्याम ध्वजा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार महिलाएं बाबा की ध्वजा लेकर पदयात्रा निकाल कर क्षेत्र में शांति व समृद्धि की प्रार्थना बाबा से करेंगी। यात्रा 2 मार्च को गणेश मंदिर से निकल कर आड़सर बास श्याम मंदिर पहुंचेगी। राधिका सत्संग मंडली द्वारा आयोजित ध्वजा यात्रा में अनेक मंदिरों की सत्संग मंडलियां भाग लेंगी। यात्रा में पीले वस्त्र पहन कर आना अनिवार्य होगा तथा जगह जगह यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया जाएगा। आपणो गांव सेवा समिति द्वारा यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं संभाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं भाग लेंगी।