Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2023। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 14 मार्च मंगलवार से प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन प्रारंभ होगा। प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने बताया कि 14 और 15 मार्च को भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा तथा 20, 21, 22 मार्च को गृह विज्ञान की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कॉलेज आईडी कार्ड आवश्यक रूप से ले लेवें। ओझा ने बताया कि प्रायोगिक विषय के सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है अन्यथा उन्हे परीक्षा में अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा।

सेसोमू में फेयरवेल का आयोजन, प्रतिभा, आरती, रौनक रही विजेता। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निजी महाविद्यालय सेसोमू गर्ल्स कॉलेज में फेयरवैल पार्टी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कॉलेज स्टॉफ के साथ बीए व बीकॉम की छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। जूनियर छात्राओं ने मिस फेयरवैल चुनने के लिए तीन राउंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें प्रतिभा सांगवान विजेता रही। द्वितीय स्थान आरती शर्मा ने तथा तृतीय स्थान रौनक मालू ने हासिल किए। तीनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के चैयरमैन जगदीश मूंधड़ा, सचिव सुभाषचंद्र शास्त्री, प्राचार्य डॉ मदनलाल सैनी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा की तैयारी करने व अच्छे नम्बर लाने की प्रेरणा दी। निर्णायकों की भूमिका सुनीता सैनी व प्रीति विजय ने निभाई तथा कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू महाविद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से विदाई समारोह मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिस फेयरवैल बनी प्रतिभा सांगवान।