Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-15 at 19.28.27 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस, मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमवार सुबह 9 बजे कस्बे में जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जामा मस्जिद मैदान तक पहुंचेगा। असगर अली भाटी ने बताया कि समाज के मौजिज लोगों ने जुलूस अमन व शांति से निकालने का आह्वान किया है। इस अवसर पर मस्जिद, मदरसे व मुस्लिम मोहल्ले रंग बिरंगी रोशनियों व झंडो से सजाए गए है। घरों में हर्ष व उल्लास का माहौल है। पैगंबर के जन्म के समय अलसुबह 4 बजे मस्जिद में विशेष इबादत का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मस्जिद व मदरसों सहित सज गए है मुस्लिम मोहल्ले।

देराजसर व दुलचासर गांव के पदयात्रियों ने तनोटमाता के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर व दुलचासर गांव के 15 सदस्यीय याराना पैदल यात्री संघ ने शनिवार को तनोटराय माता दरबार पहुंचकर धोक लगाई। ये पदयात्री 1 सितंबर को दुलचासर व देराजसर से रवाना हुए व 8 सितंबर को लोकदेवता बाबा रामदेवजी के धाम में रामदेवरा में धोक लगाई। यहां बाबा के दर्शन करने के बाद संघ अगले धाम तनोटराय माता मंदिर के लिए रवाना हुआ। संघ के सभी 15 पदयात्रियों ने शनिवार 14 सितंबर को सुबह तनोट राय माता मंदिर पहुंच कर ज्योत के दर्शन किए। बीकानेर से दर्जनों लोगों ने तनोट माता मंदिर जैसलमेर पहुंचकर पदयात्रियों का स्वागत और सत्कार किया। संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान नाई ने बताया कि हमारे संघ की यह तनोट राय माता जैसलमेर के लिए तीसरी पदयात्रा थी। जत्थे में दुलचासर से श्रीभगवान नाई, हंसराज महिया, जयनारायण शर्मा, मनोज नाई, देवकन्या, मनीष महिया, देराजसर से जेपी भादू, केसराराम भादू, नेताराम भादू, गौरीशंकर सुथार, गणेश भादू, मनोज भादू, लालूराम गोदारा, मनोज, टेऊ से श्रवण सारण समेत पन्द्रह सदस्यीय दल ने पदयात्रा की। वहीं संघ में मदन भादू, हुकमाराम, मुखराम महिया, ओमप्रकाश शर्मा, पुष्पा देवी, अभिषेक, अशोक जाखङ, प्रहलाद शर्मा ने सेवादार के रूप में सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तनोट माता मंदिर में दर्शन कर धोक लगाई।

बिग्गा से लखासर दर्शन के लिए रवाना हुआ पदयात्री संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा से रविवार सुबह न्यू सुखी संघ के बैनर तले गांव के पुष्करणा बास से लखासर भैरवनाथ बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालु भव्य जुलूस के रूप में रवाना हुए। खाखी धोरा के पास पूर्व उपसरपंच मेघराज पुरोहित ने पदयात्रियों को फल, फ्रूट और कोल्डड्रिंक की सेवा दी। सेवादार पवन पुरोहित, प्रहलाद पुरोहित, अमित पुरोहित, राकेश पुरोहित ने संघ में सेवाएं दी। दर्शन के लिए डालचन्द व्यास, नथमल व्यास, मनमल व्यास, राजू व्यास, नरेश व्यास, धीरज रंगा, प्रकाश व्यास, गजेंद्र सिंह, अनिल व्यास, सेठी व्यास, सुभाष, कुलदीप सहित अनेक पुरुष व महिलाएं बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा से भैरव दर्शन के लिए पदयात्री रवाना हुए।

लखासर बाबा मंदिर में आज होगा विशाल जागरण, श्रद्धालु जुटे तैयारियों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर बाबा मंदिर में आज विशाल जागरण का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं ने आयोजन संबंधी भव्य तैयारियां की है। जागरण में नवदीप बीकानेरी एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में भैरव भक्त लखासर पहुंचेगे। यहां सवामणी व प्रसाद का आयोजन भी होगा।