Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2022। देवउठनी ग्यारस कर शुभ दिन, मौत से लड़ रहे रोगियों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान का शुभ काम और 151 उत्साही रक्तदानी युवाओं द्वारा शुभ अंक में किया गया रक्तदान। यह शुभ खबर आ रही है श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के नेशनल हाईवे स्थित सिद्ध धर्मशाला से। जहां पर देव जसनाथजी महाराज के 541वें अवतरण दिवस के मौके पर सिद्ध युवा महासभा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरे जिले में केवल श्रीडूंगरगढ़ ही ऐसा क्षेत्र है जहां के उत्साही युवा अधिकाधिक रक्तदान कर पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष में कभी रक्त की कमी नहीं आने देते एवं धार्मिक आयोजनों को भी रक्तदान जैसे समाजसेवा के कार्यों से जोड़ रहे है। सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने बताया कि डालनाथ पुत्र परमनाथ सिद्ध लिखमादेसर के आर्थिक सहयोग से आयोजित किए गए इस शिविर में कई गांवों से सिद्ध युवा पहुंचें एवं 225 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया। लेकिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तसंग्रहण किया गया इस दौरान 151 युवाओं ने अपने आराध्य गुरू जसनाथजी महाराज को रक्तदान के माध्यम से नमन किया। सभी रक्तदाताओं का शिविर आर्थिक सहयोगी डालनाथ सिद्ध द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान महासभा के कार्यकर्ता सेवा में सक्रिय रहे एवं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे। रक्त संग्रहण करने आई बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम के प्रभारी कुलदीप मेहरा ने आयोजन पर आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी परिवार का किया गया सम्मान, जताया महासभा ने आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम रक्तकोष की टीम ने रक्तदान शिविर आयोजन के लिए जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देव जसनाथजी महाराज के पूजन से शुरू हुआ रक्तदान शिविर। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर गुरू जसनाथजी महाराज को नमन करते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर गुरू जसनाथजी महाराज को नमन करते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर गुरू जसनाथजी महाराज को नमन करते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर गुरू जसनाथजी महाराज को नमन करते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान कर गुरू जसनाथजी महाराज को नमन करते युवा।