Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-20 at 5.09.03 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। पढ़ें मंगलवार दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें सभी के फोटो।

अधिकारियों ने किया पोस्टर विमोचन, रात्रिकालीन क्रिकेट टुर्नामेंट का तीसरा सीजन 27 से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता मानी जाने वाली बीरबल ढबास मेमोरियल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा सीजन आगामी 27 अगस्त से शुरू होगा। आयोजन समिति से जुड़ कार्यकर्ता अलग अलग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। इसी क्रम में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सीओ कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय एवं भाजपा कार्यालय में किया गया। इस दौरान विमोचन करते हुए सीओ निकेत कुमार, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा एवं भाजपा कार्यालय में भवानी तावणियां, महेश राजोतिया ने इस आयोजन को क्षेत्र की शान बताते हुए सफल आयोजन की कामना की। गांव मोमासर के पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं, पुर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पटवारी चंद्रशेखर, राकेश भामूं, बजरंग ढबास, हरचन ढबास, अनुपम डेलू आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में तीन कार्यालयों में किया गया प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन।

रोड़वेज की तर्ज पर निजी बस में करवाई बहिनों को निशुल्क यात्रा, ग्रामीणों ने किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा पुरे राज्य में महिलाओं को रक्षाबंधन उपहार के रूप में रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करवाई गई। लेकिन क्षेत्र के एक निजी बस आपरेटर ने अपनी बस में पुरे दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवा कर नई पहल की है। गांव सूडसर के निवासी हरीराम भादू द्वारा सूडसर-बीकानेर के बीच में प्रतिदिन दो फेरे लगाकर अपनी निजी बससेवा का संचालन किया जाता है। रक्षाबंधन पर दिन भर दोनो फेरों में सभी महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई गई। इस पहल का बस में सवार होने वाली महिलाओं ने सराहना करते हुए आर्शीवाद दिया। वहीं मंगलवार को बस जब सूडसर बाजार में पहुंची तो वहां के व्यापारियों ने भी बस संचालक को कंधे पर बैठा कर बस से उतारा एवं साफा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी बस में भी करवाई महिलाओं को निशुल्क यात्रा, व्यापारियों ने किया सम्मान।

जयपुर पहुंचें प्रदेश भर के भाजपा नेता, सदस्यता अभियान कार्यशाला में लिया भाग, क्षेत्र के नेता भी रहे सक्रिय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा द्वारा इस वर्ष दस करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़ें जाएगें एवं प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्यों का लक्ष्य बनाया गया है। मंगलवार को जयुपर में भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार इस कार्यशाला में शामिल हुए। वहीं जिले से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, जिला महामंत्री श्याम पंचारिया, उपाध्यक्ष सवाईसिंह तंवर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी आदि भी इस कार्यशाला में मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचें जयपुर, लिया कार्यशाला में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में।

बासनीवाल को दी संभाग स्तरीय जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन द्वारा संगठन मजबुत करते हुए लगातार नियुक्तियां दी जा रही है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बासनीवाल को संगठन के सीकर संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने बासनीवाल को यह नियुक्ति देते हुए समाज एवं संगठन के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की अपील की है। बासनीवाल की नियुक्ति पर क्षेत्र के प्रजापति समाज के भुराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोडिला, लक्ष्मीनारायण बासनीवाल, विमल कुलचानिया, मोहनलाल मिणोठिया, रामचंद्र छापोला, गणेशाराम साडीवाल, नानूराम कुचैरिया, गोविंदराम बासनीवाल, रामानंद बासनीवाल, आईदान बासनीवाल, सोहनलाल बासनीवाल, जुगलकिशोर बासनीवाल आदि ने खुशियां जाते हुए संगठन संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति का आभार जताया है।

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित, पढ़ें विस्तार से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा जो की बुधवार को होने वाली थी। परीक्षा नियंत्रक अधिकारी ने आदेश जारी कर निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 25 सितम्बर 2024 को आयोजित होंगी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई है।