Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024। जिले भर के थानों में दर्ज सभी क्राइम की खबरें पढ़े एकसाथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और रहें सावधान..

भाई की हत्या कर, शव को जलाने का प्रयास करने का आरोप, बहन ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। जेएनवीसी थाने में कोलायत निवासी संतोष पत्नी मुन्नाराम काजर ने अपने भाई की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए 2 महिलाओं सहित 6 नामजद व दो तीन अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि शिवबाड़ी के पास रहने वाली पुष्पा पत्नी मुकेश काजर, विक्की पुत्र मुकेश काजर, कांता पुत्री आलूराम काजर, कुमार पुत्र कांता काजर, बबलू पुत्र गोबरराम काजर, अनिल पुत्र आलूराम काजर व अन्य दो तीन जनों ने उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी ओर जबरदस्ती शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार को दी गई है।

ससुर की हत्या का आरोप, जवांई ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गंगाशहर थाने में खेतेश्वर बस्ती निवासी बंशीलाल राजपुरोहित ने अज्ञात लोगों द्वारा अपने ससुर की हत्या कर शव को गणेश धोरे के पास फैंक देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर 65 वर्षीय भोजराज पुत्र कानसिंह राजपुरोहित बुधवार की रात करीब 10.30-11.00 के आस-पास अपनी स्कूटी लेकर निकले और रात को लौट कर नहीं आए। सुबह-सुबह पुलिस के द्वारा उसे पता चला की गणेश धोरा के पास एक शव मिला है जिसे पीबीएम की मोर्चरी रूम में रखा गया हे। शव की परिजनों द्वारा पहचान के बाद परिवादी ने अपने ससुर की षड्यंत्र रचकर अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या कर शव को छुपाने के लिए गणेश धोरे के पास फैंक देने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी समरवीर सिंह को दी है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों से गाली गलौच कर मारपीट की, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गजनेर थाने में रणधीसर निवासी तेजूसिंह पुत्र दुलसिंह राजपूत ने राजूसिंह निवासी गोलरी, जीतुसिंह पुत्र इंद्रसिंह, चंद्र सिंह पुत्र भारतसिंह निवासी रणधीसर, भैंरूसिंह चारण निवासी अजमेर, पप्पूसिंह राजपुत निवासी राणासर व अन्य 15-20 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रणधीसर गांव के चौराहे पर सोलर प्लांट जाने वाले रास्ते पर अनेक ग्रामीण धरना देकर बैठे थे। सोलर अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत चल रही थी। तभी आरोपियों ने मौके पर आकर ग्रामीणों के साथ गाली गलौच करते हुए हवाई फायर किए व जान से मारने की धमकियां देने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
सोने का जड़ाऊ सेट बनाने के नाम पर सोना हड़प लिया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गंगाशहर थाने में घड़सीसर रोड, गंगाशहर निवासी किशना देवी सोनी पत्नी महावीर प्रसाद सोनी ने चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर के पास रहने वाले सुदंरलाल सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर से सोने का जड़ाऊ सेट बनाने के नाम पर उसके घर से 50 ग्राम सोना ले गया। आरोपी ने जड़ाऊ सेट बनाकर नहीं दिया और ना सोना या रूपए दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चरणसिंह को जांच दी हे।

घर में घुस कर की मारपीट, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गाशहर थाने में कन्हैयालाल उपाध्याय पुत्र मोहनलाल उपाध्याय निवासी हरखानियो का बास, देशनोक ने मामला दर्ज करवाते घड़सीसर रोड बीकानेर निवासी छोटूलाल पुत्र सुदंरलाल सुखानी व जांगलू निवासी नवीन पुत्र बंशीलाल विश्नोई व अन्य 6-7 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात आरोपी उसके घर में घुसे और मकान की दीवार तोड़ दी। मकान की बाखल में रखा सामान पानी की मशीन, फावड़ा, टेबल, माचा आदि सामान निकाल कर ले गए। उसने बताया कि आरोपी स्वयं को रोहित गोदारा गैंग के आदमी बताते हुए उसे मकान में कदम नहीं रखने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामफुल को सौंप दी है।

बाइक के टक्कर लगने से चाचा की मौत, भतीजी घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
जामसर थाने में खारा निवासी मेघराज पुत्र चुनाराम मेघवाल ने एक ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर उसके भाई की मोटरसाकिइल को टक्कर मार देने जिससे उसकी मौत हो जाने का आरोप लगाया। दुर्घटना में परवादी की बेटी घायल हुई जो चाचा के साथ बाइक पर थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद को दी है।

भाई की सलामती के लिए 60 लाख की फिरौती मांगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नापासर थाने में बण्डवा, चूरू निवासी गोपालाराम पुत्र किशनाराम जाट ने कनोड गिडा, बाड़मेर निवासी मेघाराम देवासी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई के नबंर पर कॉल किया और धमकाते हुए भाई को सलामत घर पहुंचाना है तो 60 लाख रूपए तैयार रखने की बात कही। नहीं तो तेरे भाई की गाड़ी में अवैध सामान रखवाकर मुकदमा लगवा दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार को सौंप दी है।
धोखाधड़ी से रूपए हड़प लेने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
लूणकरणसर थाने में करनाणा, आड़सर, लूणकरणसर निवासी केशरदास पुत्र बेगदास ने महाजन निवासी मालाराम व प्रेमाराम पुत्र गोपालराम जाट, शंकरलाल कुम्हार पुत्र रामूराम निवासी महाजन व राकेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुएउसके साथ धोखाधड़ी कर रूपए हड़प लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रामगोपाल को दी है।

मकान का ताला तोड़कर घुसे और कर ली चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
जेएनवीसी थाने में डूडी हाऊस के पास रहने वाले संजीव पुत्र बख्तावरसिंह चौधरी ने बीछवाल निवासी मुकनाराम पुत्र तुलछाराम सहित 7-8 जने अन्य के खिलाफ दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नियत से मकान का ताला और दीवार तोड़ कर तोड़कर घर में रखे पैसे निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोविंदसिंह को दी है।

मारपीट कर सोने की चैन छीन लेने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
कोतवाली थाने में अरूण कुमार पुत्र सुनिल कुमार ने मामला दर्ज करवाते हुए नरेन्द्र के खिलाफ आरोप लगाए है। उसने बताया कि आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए चेन छीन ली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह को दी है।

मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
कोटगेट थाने में फिरोज खान समेजा पुत्र मोहम्मद रफिक निवासी धोबी तलाई ने इसी इलाकें में अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवाया। जांच हैड कांस्टबल प्रवीण करेंगे।

टॉवर में चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
कोटगेट थाने में अखलाक अहमदा पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी वार्ड 53 में लगे ऐयरटेल कंपनी के टॉवर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी गई है।

मारपीट कर किया चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नयाशहर थाना क्षेत्र में इंसाफ अली पुत्र मुमताज अली निवासी बड़ा बाजार ने विष्णु माली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरापियों उसे व उसके भाई फरान के साथ मारपीट कर चोटिल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जगदीश को दी गई है।
घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नाल थाने में कैलाशपुरी निवासी राहुलसिंह पुत्र तेजसिंह राजपूत बीकानेर निवासी नंदकिशोर बारिया, झंवर बारिया, भावेन्द्र के खिलाफ परिवादी के खेत में घुसने, मकान में तोड़फोड़ करने, सामान चोरी करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को दे दिए है।

दुकान के सामने से बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नापासर थाने में जाट मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश पुत्र भीखमचंद सुथार ने अपनी दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जसवीर कुमार को सौंपा है।