Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। बीकानेर जिले से क्राइम फाइल में पढें जिले भर के पुलिस थानों में दर्ज सभी आपराधिक मामले, और रहें सतर्क व सावधान।

मध्यरात्रि को घर में घुसकर की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में चांडासर निवासी दीनदयाल पुत्र पूनमचंद मेघवाल ने रामपुरा बस्ती निवासी नरेश कुमार पुत्र मांगीलाल, शंकरलाल, सुनील व अनिल पुत्र श्रीराम मेघवाल निवासी गांव सालासर, सुनील पुत्र अमराराम मेघवाल व दीनदयाल निवासी नाईयों की बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर में घुसे और मारपीट करते हुए उसका मोबाईल छीन लिया। परिवादी ने गाड़ी के शीशे तोड़ देने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को दी है।

आम रास्ते पर किया कब्जा, मना करने पर पड़ोसी को पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में पुरानी गिन्नाणी स्थित बागवानों के मोहल्ला निवासी महावीरसिंह पुत्र अन्नतलाल माली ने इसी मोहल्ले के खड़गसिंह पुत्र भंवरलाल माली तथा खड़गसिंह का बेटा अमिताभ उर्फ अमित के खिलाफ गली के आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रास्ते को संकड़ा कर दिया व दीवार का निर्माण कर दिया तथा उसे मना करने पर मारपीट कर धमकाने लगा। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई फुसाराम को दी है।

मेले के बाहर से बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी सलीम शहजादा अली पुत्र अख्तरअली ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को वह सार्दुल क्लब में आयोजित मेला देखने गया। शाम 7 बजे उसने मेले के बाहर बाइक रखी व 20 मिनट बाद लौट कर आया तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।

बिल्डर के लाखों हड़प लिए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में आरकेसी बिल्डकॉन के डायरेक्टर श्रीराम सियाग ने संतोषसिंह राजपुरोहित, सुनील राजपुरोहित, विष्णु, साहिल शर्मा निवासी ब्यावर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने सुनील के खाते में 8 लाख रूपए 9 नवबंर 2023 को अपनी कंपनी खाते से गाड़ी के लिए दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उसे गाड़ी उपलब्ध नहीं करवाई। आरोपी ने 1 मार्च 2024 को 90 हजार, 28 मार्च 2024 को 1 लाख 50 हजार रूपए, लौटा दिए। परंतु शेष 5 लाख 60 हजार रूपए नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हेतराम को दी है।

लापरवाही से चल रहें ट्रक ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर, दो सवार घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में हीराजसर, सरदारशहर निवासी 24 वर्षीय सुनील पुत्र मुखराम मेघवाल ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि वह और उसका बाबा का बेटा भाई भगवानाराम व रूपाराम रामेदव बाबा के मेला जाकर मोटरसाइकिल पर वापस बीकानेर लौट रहे थे। एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तेज गति में मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे भगवानाराम व रूपाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जो रूपाराम रोड पर गिर गए और पीबीएम में उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणराम को दी है।

मारपीट कर गांडी तोड़ी, दो युवकों पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी श्योपतराम पुत्र लूणाराम जाट ने इसी गांव के मदनलाल व रतिराम के खिलाफ 10 सितंबर की शाम करीब साढें सात बजे एकराय होकर उसका रास्ता रोकने व गाड़ी के शीशे तोड़ देने का आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई लक्ष्मणसिंह को दी है।

हड़प लिया पट्टा, पति पत्नी सहित अन्यों पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में बच्छराज पुत्र हनुमानमल बरडिया ने इसी गांव के भैराराम गोदारा, उसकी पत्नी व तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया व प्लॉट में रखा सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दी है।

रास्ता रोककर पीटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में 2 जी डब्ल्यू एम गुल्लूवाली निवासी राजेंद्र पुत्र परमजीत सिंह ने संदीप खिलेरी, रामानंद पुत्र दयाराम पूनियां निवासी तीन बीजीएम, हीरालाल पूनिया व पांच सात अन्य जनों के खिलाफ पार्थी को रोककर मारपीट करने व गाली गलौच करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर नरेंद्र कुमार को दी है।

एकराय होकर पीटा युवक को, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में चक 02 बीजीएम निवासी काशीराम पुत्र सुरजाराम जाट ने अलदीन निवासी अकरम पुत्र नमणखां, हनीफ पुत्र यासिन खां, सरफदीन पुत्र मोहम्मद खां, भागु निवासी फारूख पुत्र अनवर के खिलाफ बुधवार शाम 5 बजे एकराय होकर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जेठाराम को दी है।