Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। सेरूणा थाने पुलिस ने हथकड़ शराब का एक मामला पकड़ा वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में तीन गिरफ्तारी 151 में करने की कार्रवाई की गई। निकटवर्ती बेरासर गांव में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक मामला मारपीट का दर्ज हुआ और एक अवैध निर्माण से मना करने पर 10 जनो ने 2 जनो को पिट देने का मामला दर्ज हुआ। एक सुनार की दुकान में और एक बन्द मकान में चोरी की वारदाते हुई। वहीं एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसमे एक नवजात बालक का शव गन्दे पानी के नाले में मिला। पढें जिले भर से सभी अपराध खबरें एकसाथ विस्तार से-

हथकड़ शराब बरामद कर मामला दर्ज किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा थानाधिकारी इंद्रलाल ने रविवार रात कार्रवाई करते हुए बापेऊ से लिखमीसर के रास्ते में बापेऊ निवासी बुधाराम पुत्र बालूराम नायक के खिलाफ हथकड़ शराब का मामला दर्ज किया। पुलिस को देख अवैध हथकड़ शराब की बोतल बेचते आरोपी बोतल फैंक कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब की बोतल जब्त कर ली व मामले की जांच हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद को दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कार्रवाई में तीन गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल ने बिग्गा बास निवासी जगदीश को 151 में गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। वहीं हैड कांस्टेबल हवासिंह ने कार्रवाई करते हुए बिग्गा निवासी सोनू व बाना निवासी गंगाराम को गिरफ्तार किया।

27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव बेरासर में 26 वर्षीय राजूराम पुत्र भंवरलाल जाट ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने जसरासर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बंद मकान में घुसे चोर, गहने नगदी चुराई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में उदासर फांटे के पास रहने वाले संजय कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ गांव गया था। पीछे से रात करीब 1.30 बजे अज्ञात चोर ताले तोड़कर घर में घुसा और सोने चांदी व नगदी चुरा कर ले गया। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल सुरेंद्र को दी है।

सुनार की दुकान में सेंधमारी, चुराए जेवरात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में जयकिशन पुत्र बाबूलाल सोनी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की बीती रात उसकी दुकान में चोर घुसे और सोने चांदी के गहने चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मानवेंद्र को दी गयी है।

नवजात का शव गन्दे नाले में मिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में राजकुमार खड़गावत निवासी सिटी कोतवाली ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया रविवार दोपहर रंगोली सिरेमिक फेक्ट्री के पास गंदे पानी के नाले में नवजात बालक का मृत शव मिला। जिसे निकाल कर पीबीएम पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में जसरासर निवासी हनुमानाराम पुत्र भानीराम नायक ने राधेश्याम, श्रीराम व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां दी। मामले की जांच नोखा सीओ संजय बोथरा को दी गयी है।

अवैध निर्माण से रोकने पर 10 जनों ने की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में निम्बाराम पुत्र जेताराम जाट निवासी वार्ड 8, कोलायत ने झझू निवासी मघाराम उर्फ छोटूराम, बाबूलाल पुत्र खमणाराम, मांगीलाल, प्रेम, डूंगर, गैनाराम, बालूराम पुत्र मदाराम उर्फ छोटूलाल, शिवलाल पुत्र बाबूलाल, कालू पुत्र रेवंतराम कुम्हार, दियातरा निवासी कारीगर करणाराम पुत्र हड़मानाराम कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहे थे और मना करने पर परिवादी व उसके भतीजे के मारपीट करते हुए रुपये व जमीन के कागजात छीन लिए। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल दौलतराम को दी है।