Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 14.55.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मारपीट कर चाकू से वार किए, एक युवक की मौत, एक घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में उस्तों की बारी के अंदर रहने वाले नरेन्द्र व्यास पुत्र गणेशमल व्यास ने ब्रह्मदेव, रवि, रामेश्वर, आदित्य, सोनू व संजय के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मणी अंकल की पान की दुकान के पास उसके चाचा को रोककर उनके साथ मारपीट की तथा चाकू से वार किए। जिससे उसके चाचा महेश व्यास व भाई शंकर व्यास घायल हो गए और दोनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां महेश व्यास की मौत हो गई व शंकर का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंप दी है।

एक लिंक आया और बिना ओटीपी के खाते से लाखों पार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अज्ञात व अनसिक्योर साइट की लिंक पर क्लिक करने से भी लोगों के खातों से लाखों रूपए पार कर लेने की ऑनलाइन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। जेएनवीसी थाने में पटेल नगर में रहने वाले मनोज पुत्र भारमल विश्नोई ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उसके इंडसन बैंक के खाते से 1,85,250.25 रूपए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से गलत ढंग से निकाल लिए है। परिवादी ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आया व एक लिंक के माध्यम से बिना ओटीपी बताए उसके अकाउंट से रूपए चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर अपनी रूपए बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को दी है।

सगे चार भाई व दो बहनों के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमीन विवाद में परिवार में भाई भाई या भाई बहन एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट कचहरी में खड़े नजर आने के मामले आम हो गए है। छतरगढ़ थाने में गांव कैंला निवासी कमेखां पुत्र असमील खां ने इसी गांव में रहने वाले अपने भाई खैरूखां, पीरणखां, लालखां, शेरेखां सहित दो बहनों बिसमिल्ला व निदिमा के खिलाफ धोखाधड़ी से उसके हिस्से की जमीन हड़प लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई गोविंद सिंह करेंगे।

चंद मिनिटों में ही मोटरसाइकिल चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी शहजाद पुत्र सलीम ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनसे 14 अक्टूबर को शाम करीब 7.40 बजे यूनिक बुक सेंटर के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। थोड़ी ही देर बाद बाइक अपने स्थान से गायब मिली। किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली है। मामले की जांच एसआई गौरव बोहरा करेंगे।

गली में खड़ी महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, टूटा पैर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में रामपुरा बस्ती निवासी आफताब अली पुत्र शहजाद अली ने एक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को करीब दो ढाई बजे के करीब उसकी पत्नी पुत्री व एक पड़ोसन खड़ी थी। उसी दौरान एक कार ने गलत दिशा से आकर मेरी पत्नी को टक्कर मार दी व उसके पैर के ऊपर से कार का टायर निकल गया। जिससे उसके पांव में फ्रैक्चर हो गया है। मामले की जांच कांस्टेबल अमृतलाल को दी है।

बाइक चोरी का मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में दीनदयाल सर्किल के पास रहने वाले देवेन्द्रसिंह पुत्र गोपालसिंह ने भुट्टों का चौराहा से अपनी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल मुकेश करेंगे।

ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में गांव 119 कैथा निवासी कमला बाई पत्नी रामेश्वर जायसवाल ने अज्ञात ट्रैक्टर टॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे व एक अन्य जने को टैक्ट्रर ट्रॉली से टक्कर मार दी व मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोविंदसिंह को दी है।

कमरों में घुसकर सामान चुराया, एक परिवार के सदस्यों पर आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में गांव संसारवाल, हनुमानगढ़ निवासी गुरमीतसिंह पुत्र गुरमेलसिंह ने कोलायत निवासी रामदेव पुत्र बक्शीराम, रामदेव के बेटे बाबूराम व गणेश, कमला, संपत, भावना, बायला, लक्ष्मी पुत्रियां बक्सीराम मेघवाल, व बक्शीराम का दामाद दीपाराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके कमरों में घुसकर 10 बोरी ग्वार, 5 बोरी तिल, पांच चारपाई, बाल्टी, बर्तन, बिस्तर गैस चूल्हा, गैस टंकी सहित सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल लखपत सिंह को दी है।