Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 17.41.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विवाहिता को करते है परेशान, शिकायत करने पर ससुराली हुए नाराज, पिता व मौसा से की मारपीट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना क्षेत्र में जस्सूसर गेट के बाहर रहने वाले 45 वर्षीय जितेंद्र पुत्र किसनलाल खत्री ने अपने साढू के जवाई मदन मिढा, मोहित, बाबू, नीलम, अका, रानी, हुकमचंद, महावीर व कुछ अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि मेरे साढू कैलाश खत्री की लड़की आरती का विवाह मोहित मिढा से हो रखा है। जिसे उसका पति व उसके परिजन अनुचित मांगो के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तंग परेशान कर रहें है। उस परिवार के मुखिया को शिकायत की तो आरोपी नाराज हो गए और शनिवार को परिवादी के घर आकर उसके व उसके साढू के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जगदीश को दी है।

अज्ञात चोर ने खेत में बनी ढाणी में की चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाना क्षेत्र में वार्ड 2 के निवासी गोवर्धनराम पुत्र रामकरण मेघवाल ने अपनी ढाणी में घुसकर चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि शनिवार को शाम पांच करीब उसकी ढाणी में अज्ञात चोर घुसा और सोने की एक गलसरी, चांदी की 4 अंगूठी, 2 जोड़ी बिछिया व 1200 रूपए नगदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरलाल को दी है।

सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज, पेमेंट नहीं देने का आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में महाजन निवासी विजय कुमार पुत्र किशनलाल हरिजन ने सरपंच प्रतिनिधि अजमल हुसैन शेख के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर 2024 को मुख्य बाजार में आरोपी से जोहड़ खुदाई कार्य का पेमेंट नहीं आने की शिकायत की। तो वह भड़क गया और जातिसूचक गालियां देते हुए गंदे ईशारे करते हुए अपशब्द कहें। वहां से भगाते हुए आरोपी ने कहा कि जिसने मुझे रूपए नहीं दिए उन लोगों का पेमेंट कटवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई कश्यप सिंह को दी है।

ढाणी में घुसकर की कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में गांव भादला निवासी 38 वर्षीय कोजाराम पुत्र दुलाराम जाट ने इसी गांव के रामलाल पुत्र ऊर्जाराम, हेमाराम पुत्र रामलाल, चंपादेवी पत्नी रामलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियेां ने 13 नवंबर को राम करीब 22.45 बजे परिवादी की ढाणी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। पीड़ित गोविंदराम के साथ कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पप्पूलाल को सौंप दी है।

तेज गति की कैंपर ने मारी टक्कर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में गांव काहिरा निवासी 29 वर्षीय मेघाराम पुत्र पुरबाराम जाट ने गांव चिताना निवासी गोरधनराम पुत्र चंदाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई मोटरसाइकिल लेकर जा रहें थे और आरोपी ने अपनी कैंपर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे टक्कर मारी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को जांच दी है।

गाड़ियों से डीजल चुराया, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में बरसिंहसर निवासी 45 वर्षीय हरीशचंद्र पुत्र भीयाराम जाट ने शाजापुर एमपी निवासी तोषिफ पुत्र हकीम खां, तालिब पुत्र रफिक खां, अबरार पुत्र मुसोवर, तोषिक पुत्र अकरम खां के खिलाफ 13 नवंबर की रात पलाना से बीकानेर की तरफ आते हुए एनएच 62 पर आरोपियों ने उसकी व उसके पार्टनर की गाड़ियों में डीजल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरू खां को दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से नौजवान हुआ घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में गांव मेनसर निवासी 18 वर्षीय श्रवणराम पुत्र नेनूराम जाट ने  अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 15 नवंबर को रात 10 बजे सालासर टोल प्लाजा पर गजनेर की तरफ से एक एंबुलेंस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर बगसेऊ, नोखा निवासी आलोक पुत्र परमाराम को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ललिल सिंह को दी है।