Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जातिगत टिप्पणी करने से मना किया तो पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक युवक ने जातिगत टिप्पणी करने से मना किया तो उसे दो जनों ने पीट डाला। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में बंग्लानगर निवासी दमाराम पुत्र रेवताराम कुम्हार ने लक्ष्मणराम व जेठाराम सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपियों ने उस पर जातिगत टिप्पणी की और मना करने पर मारपीट करते हुए गले में पहनी मुर्त तोड़ दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामकुमार करेंगे।
दूध देने की बात पर विवाद, पीट दिया युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूध देने की बात पर विवाद बढ़ गया व एक जने को पीट दिया। जेएनवीसी थाने में शिव कॉलोनी निवासी मांगीलाल पुत्र हजारीराम विश्नोई ने अपनी पहचान के ही शिवकरण पुत्र लक्ष्मणराम सारस्वत के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कॉलोनी में ही 3 अकटूबर को दोपहर में 1.30 बजे आरोपी ने उसके पुत्र के साथ दूध देने की बात को लेकर गाली गलौच की और मना करने पर उसके साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सौंप दी है।
फ्रिज, गैस् सिलेडंर तक ले गए चोर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में गेमनापीर रोड पर धीरज विहार कॉलोनी में रहने वाली कल्पना पत्नी सुरज धौल ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान फ्रिज, तीन गैस सिलेडंर सहित कानों के झूमके व 5000 नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणराम को दी है।
रास्ता रोक कर मारपीट की, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में गांव धीरेरां निवासी 23 वर्षीय सुखराम पुत्र भंवरलाल सांसी ने इसी गांव के अखाराम पुत्र मघाराम व उसके पुत्र रामलाल, लालूराम व मूलाराम पुत्र भागूराम व मुखराम पुत्र सुखराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 12 अक्टूबर को धीरेरा के आम रास्ते पर उसका रास्ता रोक लिया व एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल घीसूसिंह को दी है।
बैंक में एक जने के हजारों रूपए चोरों ने पार किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में चक 59 केवाईडी निवासी श्रवण कुमार पुत्र ख्यालीराम कुम्हार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर को एसबीआई बैंक, खाजूवाला में अज्ञात चोरों ने उसके पास से 70 हजार रूपए निकाल कर पार कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को दी है।
पिता के नाम की भूमि धोखाधड़ी से करवाई नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में गांव सीणीया, मकराना निवासी चेलाराम पुत्र हरिराम नाई ने 3 जेएम, अनूपगढ़ में रहने वाले प्रह्लाद कुमार व हंसराज पुत्र सोहनलाल विश्नोई, सोहनलाल की पत्नी मीरा देवी, पृथ्वीराज पुत्र सावूलराम विश्नोई निवासी घड़साना व हरिराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी की और उसके पिता के नाम की भूमि का फर्जी बैयनामा तैयार कर लिया और किसी ओर के नाम भूमि करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोपीचंद के नाम कर दी है।
ढाणी में घुसे चोरों ने गहनों सहित नगदी पर किया हाथ साफा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में मोखा खालसा निवासी भंवराराम पुत्र दानाराम जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर उसकी ढाणी में घुस गए। चोरों ने 1 लाख 90 हजार नगदी सहित सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुगनराम को दी हे।