Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध प्रकरण पढ़े एक साथ एक नजर में और रहें आस पास हो रहें अपराधों से सावधान।

बैंक एजेंट के आंखो में मिर्च फैंक कर छीन लिया बैग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में सुरेश कुमार शर्मा पुत्र दाऊदयाल शर्मा निवासी जेएनवीसी कॉलोनी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह कैनरा बैंक का एजेंट है और रोजाना की तरह ही बुधवार शाम 6.30 बजे शीतल बैकरी से कलेक्शन के रूपए लेकर निकला था। तभी एक नकाबपोश व्यक्ति ने पीछे से शर्ट का कॉलर पकड़ा और उसकी आंखो में लाल मिर्च पाउडर फैंक कर उसे धक्का देते हुए कलेक्शन का बैग छीनने की कोशिश की। परिवादी के बचाव का प्रयास करने पर वह भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी मनोज शर्मा को दी है।

दहेज के लिए विवाहिता की करंट लगाकर मारने का आरोप, पति सहित 6 पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कम दहेज के ताने देने के साथ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते हुए पति सहित ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप उसके भाई ने लगाया है। नयाशहर थाने में जस्सूसर निवासी 32 वर्षीय अशोक पुत्र गंगाराम सोनी ने बहन मनीषा के पति सोनू उर्फ हेमंत, ससुर दीपक सोनी, बड़े ससुर प्रकाश सोनी, देवर विष्णु सोनी, काकी ससुर रामचंद्र सोनी व सास निवासी मुक्ताप्रसाद के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मनीषा का विवाह 26 अप्रैल 2021 को सोनू पुत्र दीपक सोनी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही सोनू व सोनू के परिवार वाले कम दहेज के लिए मेरी बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। 14 अप्रैल को भी जब बहन पीहर आई तो उसने बताया कि सोनू ने उससे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बड़े ससुर ने भी पीटा और उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। परंतु समझाईश के बाद वह ससुराल गई तो आरोपियों ने मिलकर 17 अप्रैल 2024 की दोपहर को मनीषा को बिजली का करंट देकर जान से मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रवणदास को सौंप दी है।

सरकारी नौकरी के नाम पर दिया झांसा, 3-3 लाख हड़प लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में आचार्यों का चौक निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र फतेहचंद पणिया ब्राह्मण ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी चांदरतन कल्ला उसके पुत्र रामदेव कल्ला, डिम्पल अरोड़ा व उसका पुत्र मनीष अरोडा, अंकुर व अन्य जनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत करते हुए सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेईमानी पूर्वक प्रार्थी व उसके अनेक साथियों से तीन-तीन लाख रूपए की राशि हड़प ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार यादव को दी है।

रास्ता रोक कर पीटा व छीन लिया फोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में गांव गुसाईंसर निवासी सुगनाराम पुत्र आदूराम जाट ने इसी गांव के नंदराम पुत्र किशनाराम सारण के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे राणेरी बास में उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसके जेब से मोबाईल निकाल कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को दे दी है।

फायरिंग रैंज से तेल चुराया, दो नामजद के खिलाफ चोरी का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में आर्मी में सेवारत नरेन्द्र कुमार पुत्र अंगधराम अहिर (आमर्ड रेजीमेंट) ने रघुनाथपुरा, सूरतगढ़ निवासी तेजाराम पुत्र लालचंद व रामकरण पुत्र बैगाराम के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह आर्मी में सेवारत है और सेना अभ्यास के लिए महाजन फिल्ड फायरिंग रैंज में आया हुआ है। दिनांक 16 अप्रैल को करीब 1.30 बजे दोनों आरोपी महाजन फिल्ड फायरिंग रैंज से तेल चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई अनुपसिंह को दे दिया है।

रातिजोगा में गई महिला के घर से चोरों ने सोने चांदी के गहने व नगदी की पार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी संतोष पत्नी बाबूलाल जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की रात वह अपने काका ससुर के घर माता के रातिजोगा में गई थी। घर पर कोई नहीं था और जब वह रात करीब 10.30 बजे अपने घर पहुंची तो देखा घर के दो कमरों व रसोई के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और अलमारी में रखा 35 ग्राम सोने का हार सेट, 30 ग्राम सोने के हाथ सेट, 10 ग्राम सोने का लोकेट, 6 ग्राम सोने का कानो का सेट, 3 ग्राम सोने की बाली सेट, 2 सोने की अंगूठी, 500 ग्राम चांदी व 20 हजार रूपए नगदी गायब थे। अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बुधाराम को दी है।

मंदिर दर्शन करने आई महिला के गले से सोने का ढाला चुराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में झझू निवासी 55 वर्षीय नर्बदा देवी रामावत पति जगदीश प्रसाद रामावत ने अज्ञात दो चोर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे वह करणी माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। उसी समय किसी अज्ञात महिला ने उसके गले से सोने का ढाला जिसमें मूर्तियां व माजिसा का लॉकेट, करणी माताजी का लॉकेट, वरूण भगवान का लॉकेट, गीता जी के 18 अध्याय का लोकेट, 16 नग सोने के मोती, तारे सभी सोने के एक धागे में पिरोए हुए थे। आवड़ माता मंदिर में दर्शन करने लगी तो सलवार कुर्ते पहने दो महिलाएं आई और उसके गले से लोकेटों सहित माला तोडकर ले गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों औरतों को वह देखकर पहचान सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंतसिंह को दे दी है।