Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दहेज की मांग से परेशान विवाहिता की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दहेज के लिए तंग परेशान किए जाने पर एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने कुचौर अगुणी थाने में सोमवार को मामला दर्ज करवाया। अलाय हाल श्रीबालाजी निवासी 54 वर्ष रामेश्वरलाल पुत्र रामप्रताप विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को आरोपी पवन पुत्र नरसीराम, कविता पुत्री नरसीराम व बादुदेवी पत्नी नरसीराम ने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया। जिससे दु:खी होकर उसकी पुत्री ने जहर खा लिया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीओ नोखा हिमांशु शर्मा को दे दी है।

16 साल के युवक ने लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौखंडी फाटक के पास रहने वाले विनोद पुत्र रामचंद्र सुथार ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई 16 साल के मुकेश सुथार ने सोमवार को घर के आंगन का गेट लॉक कर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। जब उसकी माता बेबी बाई आई तो पड़ोसी की मदद से गेट तोड़ा तो मुकेश पंखे के लटका हुआ मिला। परिवादी व पड़ोसी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और पीबीएम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट के बाद मर्ग दर्ज कर ली व जांच एसआई रेणुबाला को दी गई है।

अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भीनासर निवासी मूलचंद पुत्र बुधाराम कुम्हार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके चाचा 56 वर्षीय मगनलाल पुत्र अर्जुनराम कुम्हार ने रविवार को अपने घर में अंदर बने छप्परा में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने भतीजे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल सवाईसिंह को दी है।

15 वर्षीय किशोरी ने भूल से पी लिया जहर, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाना इलाके में गांव साधासर निवासी सुरजाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री ने रविवार को भूलवश चूहे मारने वाली दवाई के डिब्बे से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई व दौराने ईलाज मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को सौंप दी है।