Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव माडिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र लालूराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का लड़का राहुल पुत्र गोपालराम विश्नोई ने अपने ननीहाल सलुण्डिया रोड नोखा आया हुआ था। जिसने सोमवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गांव जयसिंहदेसर कलिया निवासी हड़मानराम पुत्र लिक्ष्मणराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री मंजू देवी पत्नी अन्नाराम नायक निवासी मैयासर ने अपने घर के कमरे पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के बाद मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप जांच आरएएस गोपाल जांगिड़ को सौंप दी है।
युवक ने खेत में जाकर लगाई फांसी, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाना क्षेत्र के एक खेत में युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। हदां थाने में सियाणा सांखलान निवासी रघुवीर चौहान पुत्र हरिश्चद्र मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई वीरेंद्र कुमार ने 16 मार्च को शाम 7.30 बजे फांसी लगा ली। जिसे परिजन ईलाज के लिए पीबीएम लेकर पहुंचे जहां ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच थानाधिकारी ओमप्रकाश को दी गई है।