Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 21.18.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ एक नजर में।

1- विहिप ने जलाए 108 दीपक, किया सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ, स्थापना दिवस की तैयारियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 15 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर स्थापना दिवस मनाए जाने की तैयारियां लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार रात्रि को आडसर बास के हनुमान क्लब मैदान में सामूहिक बैठक एवं हनुमान चालिसा पाठ किया गया। इससे पूर्व 108 दीपक भी जलाए गए एवं स्थापना दिवस की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा करते हुए अलग अलग जिम्मेदारियां बांटी गई। इस मौके पर युवाओं को धर्म जागरण में, देशहित में एवं सनातन संस्कृति के प्रसार में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में मोहित सेन, निखिल बारूपाल, नितेश नाई, राधेश्याम सुथार, श्याम सुंदर जोशी, भीखाराम सुथार, विनायक पारीक, फतेह सिंह जांगीड़, ऋषि परिहार, कार्तिक नाई, तेजकरण सारस्वत आदि युवाओं ने विचार रखे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप कार्यकर्ताओं ने 108 दीपकों से लिखा जय श्री राम।

2- स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार सुबह करेगें विरोध प्रदर्शन। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। एक और सरकार जहां घरेलू उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने पर आमादा है वहीं पूरे राज्य में इसके खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय किसान सभा एवं एसएफआई के बैनर तले क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विदित रहे कि गत कई दिनों से एसएफआई द्वारा शहर में वार्ड वार्ड घूम कर स्मार्ट मीटर हटाओ जनजागरण अभियान चलाया गया था एवं सोमवार को विरोध प्रदर्शन में क्षेत्रवासियों से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

3- छात्रावास बैठक में किया दानदाताओं का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि बैठक में आगामी 28 अगस्त से बालिका छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर विचार विर्मश किया गया एवं प्रवेश संबधी नियम एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान बींझासर निवासी गंगाराम, भगवानाराम, हंसराज, मोहनराम गोदारा ने अपने परिजनों की स्मृति में 1.01 लाख रुपए छात्रावास को प्रदान किए एवं अन्य कई सहयोगियों ने भी रसीदें कटवाई। बैठक में जल्द ही नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन के उदघाटन समारोह भी आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में आर्य ने दानदाताओं का आभार जताया एवं लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, हरिराम सारण, सहिराम सायच ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रेवंतराम चौधरी, गंगाराम गोदारा, नेमाराम तर्ड, भंवरलाल खिलेरी, मोहनराम गोदारा, लूणाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, पूर्णाराम नैण, भैराराम नेण, कानाराम सारण, रामप्रताप तर्ड, मालाराम जाखड़, ईश्वरराम, मुखराम नैण,  हंसराज गोदारा, रामचन्द्र गीला, श्रवणराम जाखड़, सांवरराम खिलेरी, मुखराम मूंड, हनुमान महिया, सुभाष गोदारा, गोपालराम खिलेरी, मुकेश खिलेरी, हरलाल भाम्भू, मुन्नीराम खिलेरी, हरिराम, ओमप्रकाश, पूनमचंद खिलेरी, मुखराम खिलेरी, दयानन्द बेनीवाल, मदनलाल नैण, संगीता बेनीवाल, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित समाज के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामूं ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक सहयोग से समाज में शिक्षा स्तर बढ़ाने का आह्वान करते एडवाकेट श्यामसुंदर आर्य।

4- ऊपनी में द्वितीय रक्तदान शिविर 18 अगस्त को, नेताजी को देगें श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रृद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र के गांव ऊपनी के युवाओं ने सामूहिक रूप से युवा विकास समिति के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू किया गया है। गत वर्ष के 251 रक्तदान के साथ सफलतम शिविर लगाने के बाद इस वर्ष द्वितीय रक्तदान शिविर आगामी 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। बोस की 80वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांव के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा। रक्त संग्रहण बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम करेगी।

5- सरकारी स्कूलों में लगेगा श्रीकृष्ण भोग, बच्चों को मिलेगें व्यंजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। आगामी 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व है एवं इस मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी सरकारी स्कूलों में श्री कृष्ण भोग का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। मीड डे मील कार्यक्रम के आयुक्त ने इस संबध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देकर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में 11 अगस्त से 16 अगस्त तक श्री कृष्ण भोग सप्ताह मनवाने को कहा है। इस सप्ताह के दौरान विद्यालय में एक श्रीकृष्ण भोग का आयोजन सामाजिक सहभागिता से करवाना है। इस भोग के लिए विशेष कर जनसहयोग से कुर्सी मेज की व्यवस्थाएं कर बच्चों को सम्मान के साथ भोग लगाने एवं विविधता पूर्ण व्यंजन खिलाने को कहा गया है।