Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-22 at 20.42.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2024। काली गाड़ी लेकर चार जने हाइवे पर बने एक होटल में पहुंचे और होटल के कांच तोड़ते हुए पिस्टल से फायर किया, ये किसी फिल्म का दृश्य नहीं वरन हाइवे पर बढ़ते अपराधों का दृश्य है। मामला सेरूणा थाना क्षेत्र से सामने आया है। गुसाईंसर छोटा निवासी रामनिवास पुत्र सुरजाराम जाट ने अपने गांव के रामस्वरूप, विजय कुमार, सीताराम व श्रीडूंगरगढ़ निवासी कालू भार्गव के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि हाइवे पर सेरूणा के पास उसके पिता के नाम खेत है जिसमें उसने वीर तेजा होटल कर रखा है। बुधवार सुबह करीब 5 से 5.30 बजे के बीच वह सो रहा था तभी उसे कांच टूटने की आवाज आई वह उठकर बाहर आया तो आरोपी रामस्वरूप पिस्टल लेकर खड़ा था। वह वीडियो बनाने लगा तो रामस्वरूप ने फायर किया व अन्य जनों ने लाठियों से कांच तोड़ डाले। परिवादी ने जान से मारने की नीयत से हमला करना बताते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसकी जांच सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार करेंगे।