Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2022। लंपी पीड़ित गौवंश के लिए बरती जा रही सरकारी व प्रशासनिक असंवदेशीलता का विरोध जताने और लंपी से बेरोजगार हुए परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ से पैदल रवाना हुए युवा आज रात बीकानेर बाईपास पहुंच जाएंगे। ये युवा कल सुबह 10 बजे जिलाकलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। पदयात्रियों में पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, चंदन सोनी, जीतू नागवंशी व अनिल सेवग सातलेरा, महेंद्र सिंह, मनोज सारस्वत, गणेश ओझा, महेश सिखवाल, ऋतिक नाई, राहुल नाई, अरुण सिखवाल शामिल है। इन युवाओं में जोश के साथ गाय बचाओ के नारे लगाते हुए रास्ता तय कर रहें है। युवाओं ने कहा कि गौवंश के प्रति बरती जा रही बेपरवाही के लिए सरकार को जगाने के लिए गाय बचाओ पदयात्रा निकाली गई है। बता देवें बुधवार को ये पदयात्री श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए व देर रात विश्राम लखासर में लिया गया। आज रात तक ये युवा बीकानेर बाईपास पहुंच रहें है। इन युवाओं ने क्षेत्र के नागरिकों से कल सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बीकानेर पहुंचने का आह्वान भी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा पदयात्रा करते हुए बीकानेर बाईपास पहुंचेंगे, कल सुबह देंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पदयात्रियों ने रात लखासर में विश्राम किया।