Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2023। रविवार को सुबह 8.30 बजे तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में आयोजित होने वाले अणुव्रत समिति के शपथग्रहण कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर भी शामिल होगें। साथ ही आयोजन में संत रविदास पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें। शपथ ग्रणह के बाद समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयसिंह पारख की स्मृति में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए भी क्षेत्र के रक्तदाताओं में खासा उत्साह है। समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने बताया कि साध्वीश्री सम्पूर्णयशा के सान्निध्य में आयोजित हो रहे शपथग्रहण समारोह एवं रक्तदान शिविर की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया, मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरणविद श्यामसुदंर ज्याणी मौजूद रहेगें एवं कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के गंगाशहर में शनिवार से शुरू हुए अणुव्रत समिति के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होनें श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति से प्रतिनिधिमंडल भी बीकानेर पहुंचा। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, संरक्षक विजयराज सेठिया आदि बीकानेर पहुंचें। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर रविवार को होने वाले समारोह में बतौर अतिथि सान्निध्य देने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने स्वीकृति दी।