Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2021। हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आज शाम 6 बजे गांधी पार्क में विश्व हिंदू परिषद की ओर से सामूहिक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। परिषद के सदस्यों ने बताया कि मां भारती के वीर सपूत, अप्रतिम योद्धा, भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय बिपिनचंद्र रावत, श्रीमती रावत और सर्वोच्च वीरगति को प्राप्त बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। परिषद के भंवरलाल दुगड़ ने बताया कि शहीदों को श्रद्धाजंलि के लिए सभी पुरूष व महिलाएं, युवक व युवतियां, बालक, बालिकाएं अपने साथ दीपक या मोमबत्ती भी ला सकते है।