Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2026। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए लगातार आंदोलन जारी रखने की मुहिम में गुरूवार को राष्ट्रीय किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने अपना समर्थन दिया। संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां व संघ के तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा ने समर्थन पत्र बाना को सौंपा। धारणियां ने बताया कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के नतीजे देखते हुए क्षेत्र में ट्रोमा अतिआवश्यक है। इस जनहित के मुद्दे पर राजनीति नहीं करते हुए क्षेत्र की जनता को संवेदनशील होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। गुमानाराम गोदारा ने कहा कि आज के समय में ये क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन गया है और जनता को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। बाना ने कहा कि ये संघर्ष दलगत राजनीति से परे है और क्षेत्र के हर एक नागरिक से सड़कों पर हो रही मौतों को देखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। दोनों संस्थाओं ने 5 अगस्त को होने वाले जनांदोलन को समर्थन देते हुए लोगों को इसमें शामिल होने का आग्रह किया। प्रत्येक व्यक्ति जहां है वहीं अपना विरोध दर्ज करवाते हुए सरकार से ट्रोमा निर्माण की मांग करें। बाना ने कहा कि 5 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान युवाओं से किया। इस मौके पर दिनेश पिलानियां, मोशिन खान, विक्रम प्रजापत, बीरबल राम साईं, राजपाल डेलू सहित अनेक युवा मौजूद रहें।