Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आरएएस परीक्षा-2018 में 4 जनों के सफल होने से यहां के युवाओं के सपनों को पंख लग गए है और प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा रखने वाले सभी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आरएएस भर्ती-2021 आई है। आरपीएससी ने बेरोजगारों के लिए बड़ा तोहफा देते हुए आरएएस-2021 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत 988 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी जिसमें राज्य सेवा के 363, अधीनस्थ सेवा के 625 पद होंगे। आवेदन 28 जुलाई से शुरू होंगे व आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त होगी। इस सेवा ईडब्ल्यूएस के लिए पहली बार आरक्षण लागू होगा व नियमानुसार आयु सीमा व शुल्क में छूट मिलेगी। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क 150 रुपए से 350 रुपए के बीच होगा। 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।