Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
बच्चों को मारने की धमकी देकर विवाहिता को उठा ले गए, दूसरी शादी करवाने के नाम पर किया दुष्कर्म, महिला की गुमशुदगी में पढ़ें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव धर्मास से अपने बच्चों के साथ गायब हुई महिला की गुमशुदगी के मामले में पुलिस द्वारा महिला को दस्तयाब करने के बाद महिला ने 2 सगे भाइयों सहित 3 जनों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की परिवाद पर पुलिस ने रावतसर थानाक्षेत्र के गांव हरदासवाली निवासी हड़मान जाट और उसके भाई कृष्णलाल जाट एवं उनके साथी अहिराज देवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि महिला ने आरोपियों पर 3 मार्च की रात को बच्चों को मार देने की धमकी देकर उसका अपहरण करने, तीन दिनों तक बंधक बना कर कृष्णलाल द्वारा दुष्कर्म करने, जबरन दूसरी शादी का दबाव बनाने और जबर्दस्ती कई कागजो पर हस्ताक्षर करवाने, फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है। इस मामले में पीड़िता के पति ने 4 मार्च को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और पुलिस ने 6 मार्च को पीड़िता को गांव हरदासवाली से दस्तेयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। अब उसकी परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।