Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240326-WA0070
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव मोमासर में एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ घर मे घुस कर दुष्कर्म करने और जबरन शादी करने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम पीड़िता अपने माता-पिता के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंची और पीड़िता के पिता की परिवाद पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाश नायक गत सोमवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर मे घुस गया एवं शराब के नशे में धुत होकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी माँ उठी व आरोपी को धकेला तो आरोपी कैलाश व बाहर खड़े उसके साथी किशन, प्रेम, अमर व बिदाराम ने पीड़िता व उसकी माँ को आरोपी कैलाश के साथ पीड़िता की शादी कर देने के लिए धमकाया व शादी नही करने पर पीड़िता के पिता को जान से मार देने की धमकी दी। आज मंगलवार दिन में आरोपियों ने बाइक पर जा रहे पीड़िता के भुआ के बेटे भाई एवं उसके जीजा को टक्कर मार दी एवं पीड़िता की शादी आरोपी कैलाश के साथ करवाने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।