Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230806-WA0006
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ के युवक का अपहरण कर मेघालय के जंगलों में बंधक बना कर रखने, परिजनों को फिरौती के लिए धमकाने के मामले में गैंग के सरगना रूपचंद को आखिर पुलिस ने धर दबोचा है और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवान अजीत कुमार और राजवीर ढाका ने रात भर दौड़ धूप कर के आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी रूपचंद सुरक्षा बलों की टुकड़ी के मेघालय के जंगलों में पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया था और उसे आखिर आसाम के कोकराझार जिले में पकड़ लेने की सफलता मिली है। इस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के इन दोनो जवानों ने रात भर में मेघालय से असम तक का 350 किलोमीटर का सफर तय किया और रविवार सुबह आखिर हाथ आ ही गया। विदित रहे कि अपह्रत युवक दीनदयाल को मेघालय के घने जंगलों में आदिवासियों के बीच बंधक बनाया हुआ था जिसे रविवार शाम छुड़ा लिया गया था। और इस दौरान पकड़े गए 3 अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर मुख्य सरगना को भी पकड़ लिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की दूसरी टीम भी मेघालय पहुंच गई है और आज दोपहर बाद तक अपह्रत युवक व तीन आरोपियों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हो सकेगी।

हत्या का मामला भी दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपहरण गैंग के मुख्य आरोपी रूपचंद मूल रूप से अमरखेड़ी, जींद हरियाणा का निवासी हैं और उसके खिलाफ पूर्व में हरियाणा में एक हत्या का मामला भी दर्ज है। इन दिनों आरोपी राजस्थान में भी रहता था और बताया जा रहा है कि उसने श्रीडूंगरगढ़ निवासी होने का आधार कार्ड भी बना रखा है। आरोपी ने आसाम में ही विवाह किया हुआ है और अपने साले के साथ मिल कर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने शनिवार शाम अपह्रत युवक के मिलने के साथ ही मेघालय के जंगलों से मिली खास जानकारी के आधार पर एक्सक्लुसिव खबर का प्रकाशन किया था। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढें पहली खबर।https://wp.sridungargarhtimes.com/kidnapped-from-bikaner-was-arrested-from-2500-km-away-sridungargarh-police-personnel-showed-courage/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गिरफ्त में मुख्य सरगना रूपचंद।