Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में फिल्मी स्टाईल में घर के बाहर आकर कैम्पर गाड़ी घुमाते हुए युवक से मारपीट करने व उसकी दुकान के ताले तोड़ कर 45 हजार रूपए नगद लूट लेने, सामान बिखेर देने का आरोप लगाते हुए छह सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि कुनपालसर निवासी 39 वर्षीय छोटुराम पुत्र भंवराराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गत 12 अक्टूबर को शाम सवा सात बजे खेत से घर आ रहा था। मेरे घर के आगे ही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी चक्कर काट रही थी। मेरे पास आकर रूकी व गाडी में रामप्रताप पुत्र रामलाल सारण निवासी जाखासर नया शक्तिसिंह पुत्र मांगूसिंह, पूनमसिंह पुत्र प्रभूसिंह, राजपूत निवासी पुंदलसर, रामकिशन पुत्र दानाराम सुनार निवासी केऊ पुरानी, जगदीश व रामलाल पुत्र पुरखाराम जाट निवासी कुनपालसर उतरे। आरोपियों ने थाप मुक्कों से मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 18 अक्टूबर की रात 11 बजे उन्हीं आरोपियों के साथ शंकर सिंह पुत्र भगवंतसिंह राजपूत निवासी केऊ पुरानी व नरेन्द्रनाथ सिद्ध निवासी हाल बरजांगसर घर के आगे आए व गाड़ी से उतरकर मेरे साथ मारपीट की। आरोपियों ने मेरे घर में दुकान का ताला तोड़ कर पान पुड़िया व गल्ले में से 45 हजार रूपए निकालते हुए दुकान का सामान बिखेर दिया। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पार्थी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सामान बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।