Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2021। जमीन पर कार्य करने वाले कोरोना फ्रंट लाइन वॉरियर्स में शामिल सफाई कर्मियों का स्वागत सम्मान कम ही देखने को मिलता है। परन्तु क्षेत्र में कोरोना से सीधी जंग में शामिल इन सफाईकर्मियों का आज वार्ड 34 में सम्मान किया गया तो ये भावुक भी हुए। सफाईकर्मी रामलाल ने कहा की हमारी टीम जान की बाजी लगा कर साफ सफाई करने व गलियों से लेकर हॉस्पिटल तक सेनेटाइजर के छिड़काव में लगी है। रामलाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम चाहते है क्षेत्र कोरोना मुक्त हो इसलिए सभी नागरिक दो गज दूरी व मास्क है जरूरी का पालन करें। उनका ये वीडियो आज सुबह सुबह क्षेत्र में वायरल भी हो रहा है। ये सफाईकर्मियों की टीम वार्ड 34 पहुंची तो फ्रेंड्स ग्रुप की अगुवाई में विमल चोरड़िया, हीरालाल पुगलिया, वार्ड पार्षद पवन उपाध्याय, योगेश सेवग, कमल चुरा, प्रिंस, जय कुमार आदि ने तालियां बजाकर इनका सम्मान किया। ग्रुप की ओर से टीम को मास्क,  सेनेटाइजर व काढ़ा के पैक दिए गए। सफाईकर्मियों को काढ़ा बना कर पीने की विधि समझाई गई और इन कर्मचारियों ने फ्रेंड्स ग्रुप व पार्षद का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 34 में हुआ सफाईकर्मियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फ्रेंड्स ग्रुप की अगुवाई में पार्षद पवन उपाध्याय ने सभी कर्मियों को काढ़ा वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाईकर्मी रामलाल ने क्षेत्र वासियों से दो गज दूरी व मास्क है जरूरी की भावुक अपील भी की, वार्ड 34 के नागरिकों का आभार व्यक्त किया।