Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरा अंचल रामभक्ति के भावों से भरा है। क्षेत्र में थेह धाम के मौनी बाबा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि अयोध्या धाम में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने से मन आल्हादित है। इस दिव्य क्षण में आज मेरे जीवन की साध पूरी हो गई है। नम आंखो से गद्गद भाव में बाबा ने बताया कि वे रोजाना भगवान शिव से मंदिर निर्माण और रामजी की मूर्ति स्थापना की प्रार्थना करते रहें है आज भगवान शिव की कृपा से ये मंगल दिन आया है। थेह धाम में उत्सव का आयोजन किया। भजन कीर्तन के साथ रामजी की महाआरती की गई। सभी श्रद्धालुओं के प्रसाद का प्रबंध किया गया। शहर सहित जन जन उत्सव में डूबा है और चारों ओर जयकारे गूंज रहें है। हर गांव में रामधुन पर नाचते गाते श्रद्धालु है। शोभायात्राएं निकल रही है और सुदंर झांकिया सजाई गई है। श्रीडूंगरगढ़ वासी देश विदेश में भी उत्साह व उल्लास के साथ राम उत्सव के साक्षी बने है। कोई नागरिक यात्रा में है तो यात्रा में ही उत्सव मना रहें है। वरिष्ठ नागरिकों के ह्रदय भावों से भरे है। सभी मंदिरों में बुजुर्ग महिलाओं के सजल नेत्र नजर आए। घरों में भोग का प्रसाद बनाया गया व भगवान राम की आरती की गई है। थेह धाम, पूनरासर धाम, गांव ठुकरियासर, जेतासर, गुसाईंसर बड़ा, कितासर बिदावतान, सोनियासर गोदारण, सोनियासर ऊंचाईड़ा, लिखमादेसर, राजेडू, माणकरासर सहित अनेक गांवो में धूमधाम से आयोजन हुए जिनमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई है। सिक्किम के गंगटोक व अमेरिका के अटलांटा शहर में धूमधाम से रामोत्सव मनाए गए जहां प्रवासी नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ भागीदारी निभाई। अटलांटा में भारतीयों ने अनेक राममय अनुष्ठान किए यहां श्रीडूंगरगढ़ की अमृता स्वामी ने बताया कि अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का सभी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह है। नागरिकों ने सामूहिक आयोजनों के साथ अपने घरों में भी रामज्योत जलाकर राम पूजन किया व प्रसाद भोग लगाए। शाम को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा और इस दौरान सभी ने अपने मिलने वालों का मुंह मीठा करवाकर बधाईयां दी है। आप बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और लगातार पूरे अचंल से सभी अपडेट देखें। इस रामोत्सव के उत्साह के देखें विभिन्न रंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थेह में मौनी बाबा ने किया उत्सव का आयोजन, व्यक्त की भावनाएं, बताया जीवन की साध पूरी होना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमेरिका के अटलांटा शहर में क्षेत्रवासियों ने जमकर लगाए जयकारे, पाठक अमृता स्वामी ने बताया कि माइनस 9 डिग्री तापमान पर भी भारत वासियों में जबरदस्त उत्साह रहा और लोगों ने जमकर उत्सव में भाग लेकर खुशियां मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगटोक, सिक्किम में बिग्गा के नरेंद्र ओझा, खिंवराज प्रजापत, श्रवण प्रजापत, विक्की तावणियां, कालूराम गिला, श्रीडूंगरगढ़ के कपिलदेव सारस्वा, सातलेरा नेमीचंद जाखड़ ने गंगटोक में आयोजित रामोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विराटनगर (नेपाल) जाते हुए सीमांचल ट्रेन में श्रीभैरव भक्त मण्डल के सदस्यों ने ट्रेन को गुब्बारों से सजाया, अयोध्या से लाइव देखा और ट्रेन में ही खूब जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में हवन पूजन के साथ रामायण की कथा पूर्ण की, शोभा यात्रा निकाली गई, महाप्रसाद का वितरण कर ग्रामीणों को रामोत्सव की बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 28 में डूंगरमल प्रजापत, मोती माली, रामलाल प्रजापत की पूरी गली ने मिलकर मनाया उत्सव, गुब्बारों से की पूरी गली की सजावट, जमकर झूमे राम भजनों की धुनों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में मनाया उत्साह के साथ ग्रामीणों ने रामोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा के हनुमानजी मंदिर में मनाया रामोत्सव, भजन कीर्तन के बाद हुआ आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं का सहभोज से कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान में मंदिर में करवाया हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान में निकाली शोभायात्रा, जमकर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में सजाई झांकिया, निकाली शोभा यात्रा, राधा कृष्ण मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान, बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में श्रीकरणी गौशाला में 11 मण लापसी गौवंश को खिलाकर श्रद्धालुओं ने मनाया रामोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर ऊंचाईडा में झांकिया सजाकर उल्लास पूर्वक निकाली शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में ठाकुरजी मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में हनुमानजी मंदिर को सजाया गया, ग्रामीणों ने निकाली धूमधाम से शोभायात्रा, बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल, खूब लगाए जयकारे, मनाया रामोत्सव, समारोह समिति के संयोजक लिछमण सिद्ध, मुखराम, जगदीश सिद्ध, मनोज सिद्ध, मन्नु सिद्ध, दिनेश, बलवीर, ओमप्रकाश सिद्ध, कालीचरण पारीक, रूघनाथ, जगदीश पारीक, आदुनाथ, पुरनाथ, रेशमनाथ, चुननाथ, रामकिशन, सांवतनाथ, हरिओम, जस्सुनाथ, भागीरथ, मागनाथ सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में शोभायात्रा मां सती दादी मंदिर से दीपनाथजी मंदिर होते हुए श्रीगोविंद गौशाला पंहुची। यहां यात्रा को भगवा ध्वज के साथ रणजीत साहू, पेमाराम गरुवा, डूंगरराम गरुवा, दुर्जन सिंह राजपूत, डूंगराम सुथार, मेघराज जाजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें, धूमधाम से मनाया रामोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के बिग्गाबास में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हुई सजावट, धूमधाम से श्रद्धालुओं ने मनाया रामोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ‘’राम आये है’’ समारोह का आयोजन ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में किया गया। समारोह में सांवरमल सारस्वा, रामदयाल प्रजापत, पूनमचंद सुथार ने भजनों की प्रस्तुतियां दी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे व भजनों पर खूब झूमे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामावतार सारस्वत,  भरत सारस्वत, ओमप्रकाश लखारा, दौलतराम सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में हनुमानजी व ठाकुरजी मंदिर में हुए उत्सव के आयोजन, धूमधाम से ग्रामीणों ने निकाली शोभायात्रा।