Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-03 at 19.35.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2026। दिल्ली के गुलाबी बाग में मंगलवार को होली मिलन समारोह 2026 यादगार बन गया। यहां आयोजित राजस्थानी होली मिलन समारोह में श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, नापासर, नोखा, लूणकरणसर, राजलदेसर, सरदारशहर के सैंकड़ो प्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली में राजस्थानी लोकगीतों की धुन पर धमालें गाई गई तो कार्यक्रम में शामिल सदर विधानसभा विधायक सोमदत्त शर्मा, पूर्व मेयर जयप्रकाश, भाजपा चांदनी चौक अध्यक्ष अरविंद गर्ग, पार्षद मनोज जिंदल सहित मौजूद अतिथि भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएं और जमकर नृत्य किया। अतिथियों का राजस्थानी परंपरा की पोशाकें व पगड़ी पहना कर स्वागत किया तो वे भाव विभोर हो गए।
नॉर्थ दिल्ली में प्रवासी राजस्थानी युवा वर्ग के संडे स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में चंग मंडली ने सुदंर प्रस्तुतियां दी। म्हारी घूमर छे नखराली, कालियो कूद पड़यो मेले में, सहित अनेक गीतों पर महिलाएं, बच्चों सहित रसिए जमकर झूमे। समारोह में उत्तरी दिल्ली के अलावा गांधी नगर, शाहदरा, रोहिणी, साउथ दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों से करीब 1500 लोग पहुंचे। यहां सामूहिक भोज में बीकानेर की मशहूर नमकीन, जोधपुर की मिठाई सहित कई स्थानीय व्यंजन शामिल रहें।
कल श्रीडूंगरगढ़ में होगा होली का धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह 9 बजे नेहरू पार्क में सामूहिक धुलण्डी खेल का आयोजन होगा। कालूबास निवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पानी की फुहारों के बीच खूब रंग उड़ेंगे। चंग धमालों के साथ गीत संगीत से भरी धुलण्डी खेली जाएगी। आयोजक मंडल द्वारा रंगारंग रंगोत्सव की तैयारियां की जा रही है। बड़े पानी के टैंकर से पानी डाला जाएगा और ठंडाई का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में रंग खेलने के इच्छुक लोगों को शामिल होने का आग्रह आयोजकों ने किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के शहरों के लोग हुए एकत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर होली की धमाले गाई गई और खूब लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी परिवार हुए आयोजन में शामिल।