Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विश्वसनीयता एवं प्रामणिकता का प्रतिक बना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे एवं अंचल के सभी ग्रामीणों के लिए लेकर आया है फन एंड फूड का महामेला। परिवार के साथ घूमने फिरने, झूलों की मस्ती एवं मनोरंजन के साथ एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की खरीददारी के साथ फन एंड फूड का महामेला गुरूवार से प्रारंभ होगा। कस्बे में सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान के प्रांगण में आयोजित हो रहे इस राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में भव्य सजावटों के साथ बडे़ बडे़ झूले एवं बड़े डोम में अनेकों स्टाल्स को लगाया गया है। मेला प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेले का उदघाटन गुरूवार शाम को समारोहपूर्वक होगा। उदघाटन के बाद कस्बे सहित आस पास के गांवों के आमजन मेले में लगे ड्रैगन, कोलंबस, जाइंट व्हील, बिग बाऊंसी सहित कई छोटे बड़े झूलों का आंनद ले सकेगें। इसके अलावा खाना-खजाना केंटिन, मुम्बई भेल, बनारसी पान सहित खाने पीने के अनेकों व्यंजन, 80 से अधिक दुकानों में क्राकरी, कपड़े, जूते चप्पल, किचन वेयर, खिलौने, घरेलू सामान, मुखवास आदि की दुकानों पर सस्ती एवं शानदार खरीददारी कर सकेगें। मेले में कई सेल्फी पोंइट बनाए गए है एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा मेले के दौरान विभिन्न आयोजन भी करवाए जाएगें व मेले में आने वाले सभी लोगों के लिए विशेष पुरस्कार योजनाएं का भी आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न स्टालों पर सजेगें लजीज व्यंजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजे छोटे बडे झुले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े डॉम में सजी अनेकों दुकाने, कर सकेंगे खरीददारी।