Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। नए साल के पहले दिन जब चारों ओर उत्साह से लबरेज माहौल है। कस्बे के दशहरे मैदान पर आज शाम से मेगा राजस्थान ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन प्रारंभ होगा। प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले में छोटे व्यापारी अपनी दुकानें सजा रहें है वहीं झूले वालों ने झूले लगाकर पूरी तैयारी कर ली है। मेले के संयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ खरीददारी का बेहतरीन अवसर लोगों को मिलेगा। मेले में गर्म कपड़ों के साथ हेंडलुम आईटमों की नई रेंज उपलब्ध होगी। कॉस्मेटिक के साथ ‘खाना खजाना’ की स्टालों पर विभिन्न व्यजंनों की गर्मा-गर्म खाने की सामग्री मिल सकेगी। वहीं कड़ाके की ठंड में जयपुरी कुल्फी के साथ आइसक्रीम का लुफ्त भी मेले में लिया जा सकेगा। आज शाम सम्मानित अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया जाएगा। अतिथियों द्वारा गणेश पूजन कर क्षेत्र के लिए नए साल के पहले दिन सुख व समृद्धि की मंगलकामनाएं की जाएगी। मेले की तैयारियां पूर्ण, देखें मेले के फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में झूले सजाकर तैयार किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक व्यापारी सजा रहें है दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्दी की दुपहरी में झूलों का ले सकेंगे कस्बेवासी आनंद।