Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2024। पटना, बिहार में राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट की सब जूनियर प्रतियोगिता में राजस्थान ने हरियाणा के साथ फाइनल मैच खेला। रोमांचकारी मैच में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम क्षणों तक खेल बराबरी का चला। मात्र दो पॉइंट के अंतर से राजस्थान की टीम विजयश्री से चुक गई और उपविजेता की ट्राफी से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहने वाली राजस्थान की टीम में दो बालिकाएं बाडेला की अनिता ज्याणी और लूणकरणसर के लखावर की आईना ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अनिता के पिता सुरजाराम ज्याणी ने पुत्री की सफलता पर गर्व जताया है वहीं गांव में उत्साह का माहौल छा गया है। बालिका के स्कूल श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान में जोश का माहौल रहा और मैच का लाइव प्रसारण भी स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने देखा। विद्यालय के ओमप्रकाश भाकर ने बताया कि गांव पहुंचने पर बालिका का भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव के बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि अंत तक मैच शानदार चला और अंतिम क्षणों में हरियाणा ने दो अंक लेकर 35-33 से मैच जीता है। राजस्थान टीम के कोच सोहनलाल चौधरी, मैनेजर सुमित्रा चौधरी ने टीम को बधाई दी। पटना में ही उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।