Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2022। बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यूरिया की लगातार किल्लत ने किसानों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। शनिवार को भी श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय समिति में यूरिया के लिए लंबी कतारें रही। आज विधायक गिरधारी लाल महिया ने यूरिया आपूर्ति के लिए कृषि आयुक्त व जिलाकलेक्टर को पत्र लिख कर बीकानेर जिले की यूरिया से बाहर के जिलों में आपूर्ति करने का विरोध जताया व क्षेत्र की यूरिया में कटौती नहीं करते हुए आपूर्ति करने की मांग की है।

नारसीसर में नए ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी के मौसम से पहले क्षेत्र में ट्यूबवेलों का निर्माण पूरा हो इसके लिए हर दिन प्रयास किया जा रहा है। ये बात आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही। महिया ने बताया कि तीन गांवों में मशीनों के माध्यम से नलकूपों का निर्माण जारी है और इसी क्रम में आज नारसीसर गांव में ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ हो गया है। नलकूप निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर रणवीर सिंह, महावीर सिंह, पूर्व सरपंच उदाराम नायक, पूसाराम ब्राह्मण, सुरजाराम सियाग, बजरंगलाल, तेजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, परशुराम नायक, बाबूलाल नायक, भंवरलाल नायक, बालाराम, सीताराम गोदारा, नारायण मेघवाल, ईश्वरनाथ सिद्ध, रेखाराम सांई सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।