Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने अश्लील हरकतें की और जब उसने शिकायत की तो ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजलक्ष्मी पुत्री डूंगरमल राणा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए अपने पति मनोज कुमार, सास कृष्णादेवी, देवर पप्पू, ननद मंजू, ननदोई डैनी, महेन्द्रसिंह के खिलाफ शारिरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2014 में हुआ तथा फरवरी 2017 में आरोपियों ने घर से निकाल दिया। परिजनों ने सामाजिक पंचायती से घर बसाने का प्रयास किया परंतु आरोपियों ने कार व दो लाख रुपए की मांग की और नहीं देने पर घर बसाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।