Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा सरकार के खिलाफ आक्रोश आंदोलन के चलते आज क्षेत्र के सभी वीडीयो ने काले कपड़े पहन कर पंचायत समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। संघ सदस्यों ने मुठ्ठियां तानी और नया नहीं न्याय चाहिए के नारे बुंलद किए। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन महिया, ब्लॉक मंत्री रामसिंह मीणा व जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया ने बताया कि संघ के आह्वान पर सभी वीडीयो ने आज व कल का सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रारंभ किया है। सिसोदिया ने बताया कि संघ ने मानवता का जीवित उदाहरण पेश करते हुए लंपी वायरस महामारी में सहयोग प्रदान करते हुए शेष सभी कार्यों का पूर्णतया बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा राजस्थान सरकार से 11 दिसम्बर 2021 में हुए समझौते को लागू करने की मांग की जा रही है तथा सभी ग्राम विकास अधिकारी रोष के साथ संघर्ष को जारी रखेंगे। इस दौरान सीताराम जाखड़, भीवाराम मेघवाल, हितेश खिचड़, संजीव बुडानियां, शिवभगवान बिजारणियां, संजीव शर्मा, चंद्रमोहन मीणा, शैलेन्द्र दैया, मूलाराम, ओमप्रकाश, दशरथ दर्जी, रघुवीरसिंह, रोहिताश कुमार, मोहननाथ सिद्ध, रामराय मीणा उपस्थित रहें।