Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। गांव की स्कूलां में टाबर घणा है और मास्टर की नियुक्तियां नहीं है। कहीं पद खाली है तो कहीं शिक्षक डेपुटेशन पर है। ये मुद्दा आज पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई। प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, लंपी पीड़ित पशुओं की चिकित्सा, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से फसलों को हो रहें नुकसान के मुद्दे छाए रहें। इस पर प्रधान पति केसराराम गोदारा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कृषि कुओं को पूरी बिजली देने की बात कही। अनेक सरपंचो ने सड़क व पानी की समस्याएं भी उठाई जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग से चर्चा कर समाधान के निर्देश भी प्रधान ने दिए। बैठक में विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, पीएचईडी के प्रीतम सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
लंपी पीड़ित मृत गौवंश को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर, श्रीडूंगरगढ़, बाडेला, देराजसर, सूडसर, मोमासर सहित क्षेत्र के अनेक बाजार गुरुवार को लंपी पीड़ित के लिए न्याय मांगने को बंद रहें। आज पंचायत समिति की साधारण बैठक में मृत गौवंश को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा। प्रधान सावित्री देवी सहित अनेक सरपंचों ने पशुपालन विभाग को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बीपीएल का सर्वे दुबारा करवाएं, वंचितो को मिले लाभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाद्य सुरक्षा के फार्म भरवाएं गए उन लागों को योजना से जोड़ा जाए तथा बीपीएल का सर्वे दुबारा करवाए जाने की मांग भी उठी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सर्वे अत्यधिक पुराना होने के कारण अनेक नागरिकों को उसमें जोड़ने की जरूरत है तो कही जुड़े हुए ग्रामीण साधनसंपन्न हो गए है उन्हें बाहर किया जाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंपी पीड़ित गौवंश को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनप्रतिनिधियों ने उठाए बिजली पानी के मुद्दे, कांग्रेस नेता ने दिए निस्तारण के निर्देश।