Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ शहर का ही नहीं पूरे उपखंड का सिरमौर विद्यालय कस्बे का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। आज शिक्षा के इस मंदिर से सुबह-सुबह हंगामे की खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त हुई। टाइम्स ने मौके पर पहुंच कर विद्यार्थियों व स्टॉफ का दर्द सभी पाठकों से साझा करने के साथ इसे समझने का भी प्रयास किया। आप सभी पढ़ें ताल मैदान के राजकीय स्कूल से लाइव रिपोर्टिंग-

दृश्य-1. कक्षाओं तक पहुंचे गंदे पानी को देखकर गुस्साए विद्यार्थी कक्षाओं से बाहर आए और मुख्य दरवाजे के बाहर आकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। पालिका हाय हाय के नारों से गूजंते स्कूल में स्टॉफ व प्रधानाचार्य ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। परंतु इस ठंडे मौसम में भी स्कूल की दयनीय स्थिति और निकट भविष्य में बढ़ते खतरे के कारण चिंतित प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ अपने माथे से पसीना पोंछते हुए बेहद परेशान नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षाओं से बाहर आकर नाराज छात्रों ने लगाएं नारे।

दृश्य-2. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुल्हरि मौके पर पहुंचे तो प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने खासी नाराजगी प्रकट करते हुए स्कूल भवन को हो रहें नुकसान पर चिंता प्रकट की। कुल्हरि ने विद्यार्थियों से समझाईश करते हुए उन्हें कक्षाओं में भेजा व उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को फोन कर मौका मुआयना करने की गुजारिश की। कुल्हरि ने चौधरी से इस मामले में दखल देकर इसका समाधान करने की मांग की। वरिष्ठ अध्यापक डॉ. राधाकृष्ण सोनी ने कड़ी नाराजगी जताते स्कूल भवन व छात्र हित मे शीघ्र इस समस्या समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ, प्रधानाचार्य व वरिष्ठ अध्यापक ने स्कूल की दशा पर चिंता प्रकट की।

ये दोनों दृश्य आज 75 वर्षीय पुराने और श्रीडूंगरगढ़ का गौरव रहें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नजर आएं। इस विद्यालय के प्रागंण में उपखंड स्तरीय आयोजन किए जाते रहें है। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल से सैंकड़ो छात्र यहां अध्ययन कर समाज में उच्च स्थानों को सुशोभित कर रहें है। जब से शिक्षा के इस मंदिर में कस्बे का गंदा पानी घुसने लगा है तब से विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रशासन भी बुरी तरह से परेशान होने लगा है। आज यहां पानी पीने की तीनों टंकियों में गंदा पानी भर गया है। शुक्रवार देर शाम आई बरसात के बाद पानी कक्षाओं तक पहुंच गया है। स्कूल में चढें पानी से इस भव्य भवन की दीवारों में करीब चार फीट तक सीलन ला दी है। आगामी कई दशकों तक कुछ नहीं बिगड़ने वाले भवन को खंण्डर में तब्दील करने की साजिश प्रारंभ कर दी है।

छात्र संगठन व यूथ कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भी छात्रों की आवाज सुन कर यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया जिला प्रभारी शुभम शर्मा समर्थकों के साथ पहुंचे और पालिका की बेरूखी के प्रति रोष प्रकट किया। शर्मा ने आरोप लगाया कि पालिका की कार्यशैली आशंकित व आतंकित करने वाली है। इस विद्यालय के मामले में बरती जा रही लापरवाही क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। स्कूल के छात्रों की मदद के लिए गत दिनों एनएसयूआई, एबीवीपी ने भी आवाज उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन दिए। छात्र नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए पालिका से तुरंत पानी रोकने की मांग की।

प्रशासन से लेकर विधायक सहित सभी को दिए है पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय प्रशासन ने इस समस्या से अवगत करवाते हुए संभागीय आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को करीब दो वर्ष से लगातार पत्र दिए है। गत दिनों उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने भी पालिका ईओ को पत्र देकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य सहित स्टॉफ ने प्रकट की कड़ी नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी की टंकियों में भरा गंदा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में आना जाना भी दूभर हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में तीन टंकियां है तीनों में गंदा पानी भर गया है, छात्रों में रोष।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के विद्यार्थी मच्छर, बदबू, से पीड़ित, अब तरसे पीने के पानी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय भवन को हो रहा है भारी नुकसान, चार फीट तक चढ़ी सीलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ाे विद्यार्थियों के साथ स्टाफ बुरी तरह से है परेशान।