Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2024। मंगलवार को सूडसर व टेऊ में हुई भारी बरसात के बाद इन इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए है। यहां अनेक दुकानों में पानी भर गया है और दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं अनेक घरों में दरारें आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। देराजसर में प्रेम कुमार/रेवंतराम भादू का घर पूरी तरह से टूट गया है और घर के लोग दो दिन से खुले आसमान के नीचे गुजारा कर रहें है। ग्रामीण राहत कार्यों का इंतजार कर रहें है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया मौके पर पहुंचे हालातों का जायजा लिया। महिया ने टाइम्स को बताया कि प्रशासनिक लापरवाही है कि मंगलवार से अब तक कोई राहत कार्य प्रारंभ नहीं किए गए है। महिया ने फौरन राहत कार्य शुरू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन नहीं चेता तो जन आक्रोश झेलने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अनेक मकान है जो गिरने की कगार पर है। इस दौरान उनके साथ माकपा नेता अशोक शर्मा, सरपंच टेऊ सुनील मेघवाल, उपसरपंच लालचंद सारण, पूर्व उपसरपंच ताजाराम नाहर, सांवरदास स्वामी, कोजूराम नाई, बालाराम कुम्हार, भंवरलाल कुम्हार, पंच समुंद्रसिंह सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मकान हुए क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई दुकानों में भरा पानी, दुकानदारों को हुआ खासा नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मकानों में आई दरारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग।