Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर आंधी बारिश का दौर चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार रात धूलभरी तेज आंधी आई व हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ग्रामीण इलाकों में रात भर धूल भरी तेज हवाएं चली और आज सुबह बादलों की छाया में सूरज निकला और गर्मी का पारा पूरे क्षेत्र में लुढ़क गया। श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी पश्चिमी गांवो की अभी बादलों की गरजना हो रही है और ग्रामीण इलाकों में प्रायः स्थानों पर रात बरसात होने की सूचनाएं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में हलचल का दौर जारी रहेगा और आंधी व बरसात की संभावना बनी रहेगी जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम सुहावना होने से कारण सुबह बड़ी संख्या में लोग घरों की छत पर नजर आए। ठंडी हवाओं ने नागरिकों को राहत दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में छाई है घनघोर घटाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में बादलों की गरजना के साथ दिन निकला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को दिन में भी हल्की बारिश हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार रात तेज आंधी के साथ हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बादलों ने सुहाना किया मौसम, लोग छतों पर चढ़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भी छाए है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में छाए बादल, गरजना से ग्रामीण प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर प्रारंभ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव  हेमासर में छाए बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर हिरावतान में किसान प्रसन्न है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में हुई बरसात।