Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। आज सुबह कस्बे सहित क्षेत्र के अनेक गांवो में सावन के बादल बरसे। गांव समंदसर में अच्छी बरसात हुई और पानी के कारण गलियों में जलभराव हो गया है। ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार व शुक्रवार को बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से बाधित रही जिससे खासे परेशान हुए। गांव लोढेरा व बींझासर में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव जोधासर में भी गलियों में जलभराव से ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि अनेक घरों से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहें है और स्कूली विद्यार्थी पानी भरे होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहें है। ग्रामीणों ने सरपंच सहित विधायक से समस्या का समाधान करवाने की मांग की। बता देवें मौसम विभाग ने तीन दिन बाद फिर से राजस्थान में तेज बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। 17 जुलाई से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा जिससे उदयपुर व कोटा संभाग में अधिक प्रभाव रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में आज जमकर हुई बरसात से गलियों में हुआ जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान हुए प्रसन्न और ग्रामीण हुए जलभराव के कारण परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर में जलभराव से ग्रामीणों का घर से निकलना हुआ मुश्किल।