Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2026। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। परीक्षा के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में ली जाएगी। इसमें कुल 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न चार विषयों से होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रूपए और अन्य वर्गों के लिए 250 रूपए किया गया है। भर्ती में सबसे अधिक 12,500 पद इंजीनियरिंग विभाग के हैं, इनमें ट्रैक मेंटेनर के सबसे ज्यादा 11 हजार पद है। वहीं ट्रैफिक प्वाइंट्समैन बी के कुल 5 हजार पद है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 18 से 33 वर्ष आयु के उम्मीद्वार आवेदन कर सकते है।

BSTC आवेदन की तिथि बढ़ाई, भारती कोचिंग में शुरू होंगे नए बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती तैयारी के लिए नए बैच शुरू किए जाएंगे। एकेडमी के डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि रेलवे की इस भर्ती की तैयारी के लिए नए बैच शुरू किए जाएंगे। टॉपिक वाइज तैयारी और परीक्षा के पैटर्न पर ही लगातार टेस्ट सीरीज के माध्यम से अभ्यर्थी की तैयारी को पुख्ता करवाया जा रहा है। वहीं विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा कक्षाकक्ष अध्यापन व टेस्ट पेपर निर्माण व जांच का कार्य करने के साथ प्रति बच्चे के कमजोर टॉपिक का रिवीजन भी करवाया जा रहा है। गोदारा ने बताया कि इसी के साथ सीईटी 10+2 व ग्रेज्यूएशन परीक्षा की तैयारी के लिए भी नए बैच शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि प्री बीएसटीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकता है।