Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में रविवार को बंदूक के छर्रे से हिरण का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम वन्य जीव प्रेमियों के साथ पांच गाड़ियों में रात भर शिकारियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी गयी। गांव उदरासर, लाधड़िया, श्रीडूंगरगढ़ व माणकरासर की रोही में कई स्थानों पर दबिश दी गई। रेंजर कपिल राहर ने जानकारी देते हुए बताया कि दबिश में दो बंदूके, बारूद, चाकू, जाल, गुलेल, मांस के टुकड़े सहित एक मोटरसाइकिल, तीतर को मार कर बनाई गई सब्जी बरामद की है। टीम ने अलग अलग दो स्थानों से एक महिला सहित चार जनों को पकड़ा है। तीतर मारने के दो अन्य मामले दर्ज किए गए है। बता देवें रात भर टीम के साथ रेंजर कपिल राहर की टीम सहित बीकानेर वन विभाग की टीम, स्थानीय टीम, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ की टीम, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार शामिल रहें। वन विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद राहर ने बताया आज भी दिनभर शिकारियों के संभावित स्थानों पर दबिश देने की कार्रवाई जारी रहेगी। ध्यान रहें शिकार के मामले में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा लगातार पुख्ता अपडेट दी जा रही है। पूरे मामले में अधिकारी का बयान देखें आप नीचे दिए गए वीडियो में- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02LdNhh4VU1vus26EAZaQv3EAX49ZbEP9pcGzTEXwKJAXJkmCt4RMbDnwHNwfbCAK4l&id=100063778070450&mibextid=ZbWKwL

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की टीम ने रात भर चार गांवो की रोही में दी अनेक स्थानों पर दबिश, जब्त की बंदूकें चाकू, जाल और मोटरसाइकिल, एक महिला सहित पकड़ा चार को।