Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-02 at 20.08.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। भरी सर्दी की रातें हो या प्रचंड़ गर्मी की दोपहर आम जन जीवन अपने घरों में दुबक जाने को मजबूर हो जाते है एवं इस मौका का फायदा चोर खुब उठा रहे है। शुक्रवार दोपहर इसी धूप का फायदा उठाते हुए क्षेत्र के गांव कित्तासर में स्थित रोहिड़ा करणी माता मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिय। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर पुजारी गोकुलराम नाई हमेशा की तरह दोपहर 12 बजे खाना खाने के लिए मंदिर बंद कर अपने घर गए थे एवं शाम 5 बजे वापस लौटे तो देखा कि ताले टुटे हुए पड़े है एवं अज्ञात चोर ने मंदिर में श्रृद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चांदी के छोटे-बड़े 100 से अधिक छत्र चुरा लिए। पुजारी ने ग्रामीणों को सूचना दी एवं ग्रामीणों ने पुलिस को। पुलिस को सुचना मिलने पर हैडकांस्टेबल बलवीर काजला टीम के साथ मौके पर पहुंचें एवं छानबीन में जुट गए। हालांकी अभी तक इस संबध में किसी ने लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है एवं कुल कितनी बड़ी चोरी हुई है यह आंकड़ा लिखित रिपोर्ट देने के बाद ही सामने आएगा।