Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। कितासर से झंझेऊ तक करीब 50 किलोमीटर के दायरे में हाइवे पर घुमकर जो भी पशु मिला उसे रेडियम पट्टी पहनाने का कार्य गुरूवार सुबह लखासर टोल की पेट्रोलिंग टीम ने किया। टीम के अधिकारी संदीप यादव और धन्नाराम ने बताया कि दुर्घटनाओं में बचाव के लिए जो भी गौवंश मिला उसे रेडियम पट्टी पहनाई गई। यादव ने बताया कि बुधवार को जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि ने विभिन्न सड़कों व राजमार्गों पर रात्रि के समय पशुओं के विचरण के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देश देते हुए विशेष अभियान प्रारंभ करने की बात कही। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। यादव ने बताया कि आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आस पास, खाखी धोरा, झंझेऊ व कितासर तक बेसहारा पशुओं को पट्टियां बांधी गई और ये अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा। इस दौरान टीम के अनेक सदस्य सक्रिय रहें।