Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। सेरूणा थाना पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाईयों में दो जनों को लड़ाई झगड़ा करते हुए समझाईश की और नहीं माने तो 151 में गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी जयप्रकाश जाट अपने घरवालों से झगड़ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार लूणकरणसर निवासी राजेश नाथ कालबेलिया सेरूणा थाने के पास हाइवे पर अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था।‌ पुलिस ने इसे भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।