Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। जिले में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ये खबरें केवल पढ़ने के लिए नहीं वरन किसी दूसरे के साथ हो रहें हादसों से सबक लेने और सतर्क होने के लिए भी है। बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास गत 18 जुलाई को एक महिला अनुराधा सुथार पानी पूरी खाने के लिए रूकी। महिला के ई स्कूटी पास ही खड़ी थी और ईस्कूटी पर उसका बैग रखा था। जिसमें सोने की रखड़ी व 10 हजार रूपए कैश थे। महिला पानी पूरी खाकर पलटी तो बैग में से रखड़ी व रूपए गायब मिले। महिला ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार को सौंप दी है।