Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। अपने विवाह का सामान लेने ढाणी पहुंचे एक दंपती व युवक की साली के साथ उसके भाइयों सहित अन्यों के साथ मारपीट करने व गहने छीन कर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि गांव बरजांगसर निवासी 42 वर्षीय मदनलाल पुत्र श्रवणराम सियाग ने अपने भाई गिरधारीलाल, धर्मपाल, अर्जुनराम सहित गोपालाराम पुत्र ईसराराम, गोपालाराम के पुत्र उदाराम व अभिमान जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 2 सितंबर की शाम अपनी पत्नी व साली के साथ अपने विवाह का सामान पैतृक ढाणी से ले जाने के लिए एक पिकअप लेकर गया। जब वे ढाणी पहुंचे तो यहां घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी व पिकअप का काच फोड़ दिया। पत्नी व साली के साथ मारपीट की व पत्नी की लज्जा भंग की। उसके पहने गहने सोने की रखड़ी, फुलड़ा, टाडिया छीन लिए व उसके गले में पहने सोने की चैन, चांदी की चैन छीन ली। जब परिवादी ने शोर मेचाया तो संयुक्त खातेदारी खेत में काम करने वाले आए और आरोपियों को दकाला तो मौके से भाग गए व आईंदा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने अपना सामान दिलवाने की मांग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को जांच सौंप दी है।