Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। जिले में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा जिले के थानों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कांस्टेबल को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कार्यालय में सम्मानित किया जाता है। 2026 के पहले माह जनवरी का पहला सम्मान श्रीडूंगरगढ़ थाने के जवान को मिला है। थाने के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल पुनीत कुमार को “कांस्टेबल ऑफ मंथ” चुना गया है। शुक्रवार को एसपी कावेंद्र सागर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता देवें गत वर्ष अक्टूबर माह में भी पुनीत कुमार ये उपलब्धि मिली है। पुनीत कुमार को थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित थाना स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है।